वीडियो: उमेश यादव ने स्टार्क-मर्फी के स्टंप्स को जड़ से उखाड़ फेका, नाचती हुई उड़ी विकेट, उमेश ने पूरे किए 100 टेस्ट विकेट

0
43
views
Umesh Yadav uprooted the stumps of Stark-Murphy, danced flying wickets, Umesh completed 100 Test wickets
PC: TWITTER

India vs Australia, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है, जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 109 रन बनाए इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 197 पर धराशाई हो गई। दूसरे दिन  भारत की ओर से उमेश यादव ने धारदार गेंदबाजी की और फेंके गए केवल 5 ओवर में 12 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। जिसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100 वां विकेट भी हासिल करने का गौरव प्राप्त किया।

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी की जगह तीसरे टेस्ट मैच में उमेश यादव की वापसी टीम इंडिया में हुई थी। मजे की बात यह रही दूसरे दिन के पहले सेशन में 22 ओवर में भारत ने केवल 41 रन देकर 6 विकेट हासिल किया। जहां उमेश यादव ने स्टार्क और मर्फी के स्टंप्स को जड़ से उखाड़ फेका। वहीं कैमरून ग्रीन को एलबीडब्ल्यू कर सनसनी मचा दी।

197 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

भारत के 109 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 197 रन पर  धराशाई हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 60 रन की पारी खेली, वहीं स्टीव स्मिथ ने 26 तथा कैमरून ग्रीन  ने 21 रनों की पारी खेली।

रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव का दबदबा

Umesh Yadav uprooted the stumps of Stark-Murphy, danced flying wickets, Umesh completed 100 Test wickets
PC: TWITTER



पहले दिन की समाप्ति पर रविंद्र जडेजा ने अपने खाते में 4 विकेट अर्जित किए थे वही दसरा दिन रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव के नाम राजा उमेश यादव ने 5 ओवर में 12 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए और भारतीय टीम को मैच में वापसी कराई वहीं रविचंद्रन अश्विन ने मैच के दूसरे दिन 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया।

उमेश यादव ने पूरे किए टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट

Umesh Yadav uprooted the stumps of Stark-Murphy, danced flying wickets, Umesh completed 100 Test wickets
PC: TWITTER

गौरतलब है ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को बोल्ड करने के साथी उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां विकेट पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेष यादव न 31 मैच में 101 विकेट 24 के औसत और  इकोनामी 3.19 से लिए हैं।

स्टार्क और मर्फी को किया क्लीन बोल्ड

फास्ट बॉलर उमेश यादव ने स्टेडियम में तहलका तब मचाया जब उन्होंने स्टार्क  को1 रन और मर्फी को 0 रन पर विकेट को जड़ से उखाड़ दिया। जहां विकेट गुलाटी खाती हुई दूर गिरी। जहां सटीक लेंथ और जबरदस्त रफ्तार के सामने दोनों प्लेयर बौने नजर आए।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here