आईपीएल 2022 का 13 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है ।वही राजस्थान की टीम भी अपने पुराने प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरी है। एक ओर जहां राजस्थान जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु की टीम अपनी दूसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरी है। वही पिछले मैच के राजस्थान के नायक रहे जॉस बटलर ने शानदार शतकीय पारी खेला था उनके दो कैच छूटे। जहां पहले कुछ ओवर में आरसीबी शानदार फील्डिंग कर रही थी वही सातवें ओवर में बटलर के दो आस्थान मौके को आरसीबी ने गवाया। इसके बाद उन्होंने अपना 12 वां अर्धशतक जड़ा ।
पहला कैच आकाशदीप ने अपनी ही गेंद पर छोड़ा
— Peep (@Peep00470121) April 5, 2022
सातवें ओवर की पहली गेंद पर आकाश ने बटलर के स्ट्रेट ड्राइव को कैच करने से चूक गए ।जहां उन्होंने बहुत देर से रे किया। उस समय बटलर 10 रनों पर थे।
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर हुई विली से गलती
एक बार फिर आकाशदीप ही गेंद पर जॉस बटलर ने स्क्वायर लेग पर हवा में गेंद खेलें जहां विली गेंद तक पहुंच चुके थे लेकिन उन्होंने मिस जजमेंट के कारण कैच को छोड़ दिया। आज बेंगलुरु पर ये दो कैच भारी पड़ सकता है।
राजस्थान रॉयल्स टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल ।
बैंगलोर की टीम
फाफ डु प्लेसिस (c), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (wk), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज ।







