IPL 2022: कृणाल ने किया पोलार्ड से हिसाब चुकता, आउट कर KISS देकर किया विदा, video हुआ वायरल

0
84
views
IPL 2022: Krunal pays off Pollard, leaves KISS after getting out, video goes viral
PC: IPL/BCCI

आईपीएल सीजन-15 मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरे सपने जैसा व्यतीत हो रहा है। जहां एक के बाद एक हार मुंबई की झोली भरती जा रही है। लखनऊ से 36 रनों से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ का सपना भी चकनाचूर हो चुका है। साल 2021 के बाद साल 2022 में लगातर मुंबई इंडियंस अब प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी।

वहीं इस मैच में जहां कभी मुंबई की शान हुआ करते कृणाल पांडया ने आईपीएल के 37 वें मैच में पोलार्ड को आउट कर ना केवल आउट का हिसाब चुकता किया वहीं अपने पुराने प्लेयर को आउट कर एक अलग अंदाज में विदाई दी जिसकी चर्चा खूब हो रही है।



कृणाल पंड्या ने किया हिसाब चुकता

IPL 2022: Krunal pays off Pollard, leaves KISS after getting out, video goes viral
PC: IPL/BCCI

पोलार्ड ने कृणाल को मैच में 1 रन पर अपना शिकार बनाया था। जहां कृणाल पांड्या को पोलार्ड ने 14 वें ओवर में ऋतिक के हाथों कैच करवाया था। वहीं उसी मैच में कृणाल ने पोलार्ड को दीपक हुडा के हाथों कैच आउट कर अपना बदला पूरा कर लिया।

Video:दिया शानदार विदाई

गौरतलब है की पोलार्ड को आउट करने के बाद कृणाल पीछे से उनके पास गए हालांकि पोलार्ड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं पीचेज जाकर कृणाल ने छलांग लगाकर पोलार्ड के सिर को चूमकर उन्हें विदाई दी। हालाकि सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया दी जा रही है। लेकिन यह भी सच है की पुराने फ्रेंचाइज के साथ कृणाल पांड्या काफी समय से जुड़े रहे और यह प्रेम ही तो है था जहां आउट करने के बाद भी कृणाल ने पोलार्ड का सिर चूमा।



प्लेऑफ से कटा मुंबई इंडियंस का पत्ता

टॉस जीतने के बाद मुंबई ने लखनऊ को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। निर्धारित 20 ओवर में लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल की जबरदस्त 103 रनों की नाबाद पारी की बदौलत लखनऊ ने 168/5 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 132/8 रन बना पाई और 36 रनों से एक बार फिर मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं पाए जिसका खामयाजा टीम को मैच हार कर चुकाना पड़ा। ईशान किशन 8, ब्रेविस 3, सूर्यकुमार 7, डेनियल सैम 3 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रोहित शर्मा ने 39 और तिलक वर्मा ने 38 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष जरूर दिखाया लेकिन यह काफी नहीं पड़ा।

अंकतालिका में अभी भी सुना पड़ा अंकों का खाता

मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 0 अंक के साथ 10वें स्थान पर काबिज है। वहीं इस जीत के बाद लखनऊ की टीम 10 अंकों के साथ बैंगलोर को पछाड़ टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here