आई पी एल 2022 का 38 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच वानखेडे स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए ।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 88 रनों की नाबाद पारी खेली । इसके साथ ही धवन ने आईपीएल में 6000 रन पूरे करने के साथ अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
आईपीएल में 6000 रन पूरे करने वाले दूसरे प्लेयर बने शिखर धवन
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 की सूची में शिखर धवन ने खेले गए अपने 200 वें मैच में 6000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है ।जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 59 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और दो छक्के की मदद से 88 रनों की नाबाद पारी खेली ।
इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में 6000 रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं , इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली ने किया था जिन्होंने 215 मैचों में 6402 रन बनाए हैं। वही शिखर धवन आईपीएल में 200 मैच की 199 पारी में 6086 रन बना लिए हैं, जहां धवन का औसत 35.18 का रहा है, वहीं उन्होंने कुल 2 शतक एवं 46 अर्द्धशतक आईपीएल कैरियर में बनाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ धवन की पारी
चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ धवन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 149.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 59 गेंदों पर 88 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। अपनी पारी में शिखर धवन ने 9 चौके और 2 छक्के जड़े।
टूटे ये 3 रिकॉर्ड

आईपीएल में एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर
12: डेविड वार्नर बनाम पंजाब
10: डेविड वार्नर बनाम बैंगलोर
09: शिखर धवन बनाम चेन्नई
09: विराट कोहली बनाम चेन्नई
2) 6000 आईपीएल रनों तक पहुंचने में लगी पारी
188: विराट कोहली
199: शिखर धवन*
3)आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
1029: शिखर धवन बनाम चेन्नई
1018: रोहित शर्मा बनाम कोलकाता
1005: डेविड वार्नर बनाम पंजाब







