भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का आगाज आज पोर्ट ऑफ स्पेन से शुरू होगा । जहाँ दोनों टीमें इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। जहाँ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन पर भारतीय टीम का भार होगा । स्टार प्लेयर की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह कई सीनियर और अनुभवी प्लेयर की गैरमौजूदगी का वेस्टइंडीज के प्लेयर फायदा उठाना चाहेंगे। इस बार श्रृंखल में जीत दिलाने की जिम्मेदारी प्रतिभावान भारतीय युवा ब्रिगेड पर होगी ।
कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन के सामने सबसे बड़ी चुनौती एकादश को लेकर होगी । जहाँ जडेजा के चोटिल होने के खबर के बाद टीम पर दो धारी तलवार सी लटक गई है । जहाँ गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी के विकल्प होने साथ जडेजा टीम के उपकप्तान भी थे । फ़िलहाल उनके खेलने पर संशय बरक़रार है ।
बारिश की वजह से कल के प्रैक्टिस सेशन को भारतीय टीम ने इंडोर में पूरा किया जहाँ दीपक हूडा , धवन , शुभमन ने जमकर पसीना बहाया । वहीँ श्रीलंका दौरे में कप्तानी कर चुके धवन ने मैच से पहले वीडियो जारी कर युवाओं को सन्देश दिया है ।

धवन का सन्देश
“वेस्टइंडीज के पास युवाओं के लिए एक्सपोजर और खेलने का शानदार मौका है”, क्रिकेट को हम एन्जॉय करेगें , वेस्टइंडीज का जलवायु जरूर चुनौतीपूर्ण होगा , प्लेयर्स अच्छी तरह से तैयार हैं , आप कैसी तय्यरी करते हो वो काफी अहम् है । जितने भी युवा प्लेयर इस दौरे पर हैं सभी युवा के साथ अनुभवी भी हैं । जहाँ प्लेयर्स को अपना बेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा और यह श्रृंखला में हम जीत दर्ज करेगें । वहीँ यह वीडियो इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के बाद ली गई थी जिसे अब भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पर डाला गया है ।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार , संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप, ब्रैंडन किंग, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), , जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, रोवमैन पॉवेल, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।
वीडियो
‘West Indies is a great opportunity for the youngsters to get exposure and play, says #TeamIndia ODI Captain @SDhawan25 ahead of #WIvIND series. pic.twitter.com/PBelvII28c
— BCCI (@BCCI) July 21, 2022







