IND vs WI: टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को धूल चटाने का मौका, बस पूरी करनी होगी ये शर्त 

0
84
views
IND vs WI: Team India has a chance to make this record after beating Pakistan
PC: BCCI

भारत और मेजबान देश वेस्टइंडीज के बीच आज से तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय वनडे  श्रृंखला का आगाज क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद से होने जा रहा है। जहाँ स्टार प्लेयर की गैरमौजूदगी में भारतीय युवा ब्रिगेड पर इतिहास को रचने की बड़ी जिम्मेदारी होगी । भारतीय टीम के अगुवा शिखर धवन हैं । वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के ठीक बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 जुलाई से 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी । वेस्टइंडीज के विरुद्ध  इस दौरे पर भारत के पास मौका होगा जहाँ वह अपने पडोसी को पछाड़ सकती है । आगे खबर विस्तार से ।



पाकिस्तान को पछाड़ने का मौका

भारत ने हाल में ही इंग्लैंड को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है वहीँ वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ किया गया प्रदर्शन दोहराती है तो भारतीय टीम एक टीम के विरूद्ध लगातार सर्वाधिक जीतने दर्ज करने का रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो सकती है ।

आंकड़ों की बात करें तो भारत और पाकिस्तान इस रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से हिस्से दार हैं वहीँ  अगर भारत इस सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज को  हराता देती है तो भारतीय टीम पाकिस्तान को इस मामले में पछाड़ कर आगे निकल जाएगी ।1 द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को रौंदा है ।



गौरतलब है की भारतीय टीम साल 2007 से अब तक विजयी रथ पर सवार है और लगातार द्विपक्षीय सीरीज में वेस्टइंडीज मात देती आ रही है । जीत के कड़ी को धवन की कप्तानी में टीम इंडिया बरक़रार कर इतिहास लिख सकती है या नहीं यह तो आने वाला वक़्त तय करेगा, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान को भारत इस मामले में पछाड़ देगा ।

IND vs WI: Team India has a chance to make this record after beating Pakistan
PC: BCCI

वेस्टइंडीज को जहाँ भारतीय टीम ने 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है वहीँ  पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध इस रिकॉर्ड को दोहराया है । जहाँ अब तक पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच कुल 14 द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में पाकिस्तान की टीम ने आखिरी 11 श्रृंखला में  लगातार जीत दर्ज कर भारत की इस रिकॉर्ड की बराबरी की है । वहीँ मौका भी है और दस्तूर भी की भारत अब पाकिस्तान से आगे निकल जाये ।

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत दर्ज करने वाली टीम



श्रृंखला  सीरीज जीत 
1 भारत बनाम वेस्टइंडीज: 11
2 पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे: 11
3 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: 10
4 दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे: 9
5 भारत बनाम श्रीलंका 9

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here