भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 22 जुलाई से होने जा रहा है । जहाँ अब टीम इंडिया की पूरी जिम्मेदारी रोहित के कन्धों से उतारकर इस सीरीज में शिखर धवन पर आ गई है । लिहाजा टीम में अब शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम मेजबान देश वेस्टइंडीज को सीरीज में हर हाल में मात देने के इरादे से उतरेगी ।तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। जहाँ वेस्टइंडीज की टीम भारतीय युवा ब्रिगेड को हराकर भारत के 16 साल के अविजित रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी । जिसकी चर्चा आगे की गई है ।
इस सीरीज में रोहित , बुमराह , पंत , विराट की गैरमौजूदगी में बीसीसीआई ने कप्तानी का भार शिखर धवन को सौंपा है । जहाँ भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास बेहतरीन मौका होः जहाँ वह अपना बेस्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर अपनी जगह प्लेइंग XI में आगे के लिए भी सुनिश्चित करें ।
भारत के 16 साल से जीत पर अब वेस्टइंडीज की नज़र

आंकड़ों की बात की जाये तो भारत ने पिछले 16 साल में वेस्टइंडीज की सरजमीं पर उनके विरूद्ध कोई वनडे सीरीज में हार का सामना नहीं करना पड़ा है । जहाँ यह वेस्टइंडीज के पास मौका होगा की वे बड़ा उलटफेर कर भारतीय टीम को 16 साल बाद सीरीज में हराये। वहीँ भारतीय टीम धवन की अगुवाई में इस रिकॉर्ड पर आंच ना आने दे यही सभी भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेगें ।
भारत और वेस्टइंडीज के वनडे के रिकॉर्ड पर नज़र
वर्ष 2006 में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान पर हराया था। इसके उपरांत वेस्टइंडीज की टीम ने 4 बार भारतीय टीम की मेजबानी की है और चरों दफा वेस्टइंडीज को उनके होम ग्राउंड में भारतीय टीम ने पटकनी दी है ।
आलम यह है की वर्ष 2009 से लेकर वर्ष 2019 के बीच 10 साल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 17 मुकाबले वेस्टइंडीज की धरती पर खेली है हैं जिनमें भारतीय टीम ने कुल 10 मैच में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है वहीँ चार मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की है ।
वेस्टइंडीज और भारत के बीच अब तक कुल 22 वनडे सीरीज खेले गए हैं जिनमें आठ सीरीज वेस्टइंडीज के नाम हुई है वहीँ भारतीय टीम 14 सीरीज को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है ।
भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, , प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप, ब्रैंडन किंग, शमराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ।







