आई पी एल 2022 का 24 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल और गुजरात टाइटंस के बीच डी वाय पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी मुंबई में कुछ ही मिनटों में शुरू होने वाला है । इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है, इसका सीधा अर्थ है कि गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आयेगेँ । गौरतलब है कि ओस को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसंग ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का पहले फैसला किया है।
पहले नंबर के लिए होगी लड़ाई
गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स ने खेले गए कुल चार मैचों में तीन मैचों में विजय रही है। वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है, छह अंकों के साथ राजस्थान टॉप पर है। वहीं अगर यह मैच राजस्थान रॉयल्स आज गुजरात से जीत जाती है तो 8 अंकों के साथ मजबूती के साथ टॉप पर बरकरार रहेगी।
वहीं अगर गुजरात आज का मैच जीत जाती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ पहले पायदान पर काबिज हो जाएगी। गुजरात ने 4 मैचों में तीन मैचों में जीत प्राप्त किए हुए दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है । पॉइंट्स टेबल में वह 6 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर बरकरार है।
हार्दिक ने के टीम में दो बदलाव
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने दर्शन की जगह यश दयाल और साईं सुदर्शन की जगह विजय शंकर को टीम में जगह दी है। सीधा अर्थ यह है कि कोई गुजरात टाइटंस ऑलराउंडर की तलाश में थी और ये दो बदलाव इसी के तहत किए गए।
संजू सैमसन ने किया एक बड़ा बदलाव
#RR have won the toss and they will bowl first against #GujaratTitans
Live – https://t.co/yM9yMibDVf #RRvGT #TATAIPL pic.twitter.com/TE0Udrg0ZO
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2022
राजस्थान वालों से कप्तान संजू सैमसन ने भी अपनी टीम में बड़े बदलाव किये हैं ।जहां बोल्ट की जगह नीशम को जगह दी गई है जहां पिछले मैच में लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी की थी वही प्रैक्टिस सेशन में चोट लगने की वजह से उनकी जगह पर नीशम को जगह दी गई है।
टीमें:
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी, यश दयाल
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), रस्सी वैन डेर डूसन, शिमरोन हेटमायर, जेम्स नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल







