MI vs PBKS: 5वीं हार के बाद टूटे रोहित, इस बार ना बल्लेबाज ना गेंदबाज इसको बताया हार का “दोषी”

0
78
views
PC: IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनों से हराकर आईपीएल 2022 की 23 वें मैच को अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में बहुमूल्य 2 अंक अर्जित कर प्वाइंट्स टेबल के तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 198/5 रन 20 ओवर में बनाया। पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक और धवन ने आतिशी पारी खेली जहां मयंक ने 52 रन 32 गेंद और धवन ने 70 रन 50 गेंद पर बनाए। दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए हुई। जीतेश शर्मा की 30 रन और शाहरुख की 15 रन की पारी की बदौलत टीम ने शानदार 198 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 12 रनों से मैच हार गई। मुंबई की ओर से रोहित ने 28, डिवाल्ड ब्रेविस ने शानदार (49 रन 25 गेंद ) बनाए। वहीं तिलक ने भी शानदार 36 रन 20 गेंद में बनाए, सूर्यकुमार ने 43 रन का योगदान दिया।

मुंबई को मिली लगातर मिली 5वीं हार

PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का सफर अब तक मुंबई के लिए अच्छा नहीं बीता है जहां एक एक कर है टीम को 2 अंक का प्रसाद मुंबई की टीम ने बांटा है। इस साल विनिंग कॉम्बिनेशन में मुंबई असफल साबित हुई है। 5 बार की चैंपियन टीम जिसके दबदबा पहले से ही कायम था अब अपने सम्मान के लिए खेली नजर आयेगी।

हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए रोहित ने क्या कहा

यह  बताना बेहद मुश्किल है की हार की क्या वजह बनी  । हमने अच्छा खेला, हम जीत के करीब करीब आ गया थे , रन-आउट की वजह से हमने अपना लक्ष्य  भटका। एक समय हम मैच में पूरी तरह बने हुए थे , लेकिन हमने दवाब को सोखा नहीं । दूसरे ओर जीत का श्रेय पंजाब को जाता है।

हम एक अलग प्रक्रिया के साथ खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। लेकिन पंजाब की टीम ने  अच्छा खेल का प्रदर्शन किया । हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं,  स्थितियों को समझने और उसके हिसाब से खेलने की हमें डरकर है । पंजाब की शानदार शुरुआत रही और  हमारे गेंदबाजों पर दबाव था, लेकिन पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी थी और मुझे लगा कि 198 का ​​पीछा किया जा सकता था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here