(CSKVSMI)मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच वानखेडे स्टेडियम में आई पी एल 2023 का 12 वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत कर इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की गई। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 बनाया जहां जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।
तूफानी शुरुआत के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरी मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की जहां दोनों ने मिलकर 4 ओवर के अंदर 38 रन ठोक डाले वही रोहित शर्मा के विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस के विकटों का पतन जारी रहा . रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए, इशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली ।कैमरून ग्रीन ने 11 गेंद पर 12 रन बनाए ,सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से फ्लॉप साबित रहे उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन पर आउट हुए ।तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए । टिम डेविड ने 31 रन की पारी खेली।
चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए सेंटनेर और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलता मिली।
19 गेंदों पर अजिंक्य रहाणे ने पूरा किया अर्धशतक

मोईन अली की जगह आए इस मुकाबले में अजिंक्य रहने ने तूफानी पारी खेली। जहां उन्होंने 27 गेंदों पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाए वहीं उन्होंने अपना अर्धशतक 19 गेंदों पर पूरा किया और आई पी एल 2023 में सबसे तेज अर्ध शतक बनाने वाले प्लेयर भी बने। अंबाती रायडू ने 20 रन का योगदान दिया।
ऑरेंज कैप के टॉप टेन की सूची में हुआ बदलाव

आईपीएल के 12 मैच की समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड टॉप पर आ चुके हैं ।जहां उन्होंने एक बार फिर से डेविड वॉर्नर को पछाड़ते हुए यह कारनामा कर दिखाया हालांकि डेविड वॉर्नर दूसरे पायदान पर और जॉस बटलर तीसरे पायदान पर है।
ऋतुराज गायकवाड ने 40 रन की पारी खेलकर या कारनामा किया है। ऋतुराज गायकवाड ने खेली गई तीन मैचों में 189 रन 161 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जहां उन्होंने दो अर्धशतक पारी खेली है । डेविड वार्नर ने तीन मैच में 158 रन 117 के स्ट्राइक रेट से बनाई है जहां उन्होंने दो अर्धशतक पारी खेली है । वहीं बटलर ने तीन मैच में 152 रन 180 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं उन्होंने भी दो अर्धशतकीय पारी खेली है।







