मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के बीच आईपीएल 2023 का 12 मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग के कप्तान धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि डिसीजन रिव्यू सिस्टम जिसे डीआरएस कहा जाता है उसे क्यों फैंस धोनी रिव्यू सिस्टम बोलते हैं। जहां धोनी ने डीआरएस की मांग लेकर सूर्यकुमार का विकेट हासिल किया और मुंबई इंडियंस का पतन उसी वक्त से चालू हो गया इसके बारे में चर्चा करें से पहले जान लेते हैं मैच का लेखा-जोखा।
टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 बनाया ।जहां जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग के समक्ष 158 रनों का लक्ष्य रखा चेन्नई सुपर किंग में 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर आईपीएल 2013 दूसरी जीत दर्ज की। वह लगातार मुंबई की दूसरी हार रही। जहां
चेन्नई की ओर से रहाणे ने तूफानी पारी खेली और आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक महज 19 गेंद में ठोका जहां अरशद के एक ओवर में रहाणे ने 23 रन ठोके। वहीं रहाणे ने कुल 27 गेंद में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। ऋतुराज ने 40, शिवम ने 28 और रायडू ने 20 रन की पारी खेली।
फिर से फ्लॉप रहे सूर्यकुमार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वंडे सीरीज में दो बार डक पर आउट होने वाले सर्यकुमार आईपीएल 2023 में भी कमाल नहीं कर पा रहे हैं। जहां आईपीएल के 12 वें मैच में सूर्यकुमार 1 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि करिश्मा धोनी का रहा जहां उनके रिव्यू सिस्टम ने सूर्यकुमार को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार स्वीप लगाने के चक्कर में बल्ले का किनारा गेंद से लगा बैठे जहां चुस्त धोनी ने कैच को पकड़ा लेकिन अंपायर ने अपील को खारिज का बैठे। वहीं धोनी ने तुरंत हाथ का इशारा करते हुए निर्णय के लिए थर्ड अंपायर का सहार लिया। जहां थर्ड अंपायर ने स्निको मीटर पर स्पाइक देखी और सूर्यकुमार को आउट करार दिया गया। जहां अंपायर के not out को धोनी ने अपने धोनी रिव्यू सिस्टम से आउट में बदल दिया।
वीडियो
The Dhoni review system – The Master MS Dhoni at his best! pic.twitter.com/0BXkgJZJjj
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 8, 2023







