भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में ही खत्म हुए टी 20 सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार के शानदार अद्भुत शतक की बदौलत सूर्यकुमार ICC T20I ranking में 44 पायदान की छलांग लगते हुए टॉप-10 में प्रवेश पाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज़ हैं। जहाँ सूर्यकुमार ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के साथ ना केवल अपनी छाप छोड़ी वहीँ कई युवा फैंस में वे चर्चा का विषय भी बन गए हैं । भारत की ओर से टी 20 इंटरनेशनल मैच में शतक बनाने वाले 5 वे प्लेयर बनाने के बाद सूर्यकुमार के चर्चे जोरों पर हैं ।
44 पायदान की लगाई लम्बी छलांग

सूर्यकुमार का यह करियर बेस्ट रैंकिंग रही । जहाँ अब सूर्यकुमार टी 20 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज हो गए हैं । सूर्यकुमार के जबरदस्त शतकीय पारी का उन्हें जबर्दस्त फायदा मिलता नज़र आया जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में सूर्यकुमार ने आतिशी 117 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत सूर्यकुमार के 732 रेटिंग अंक के साथ वे टॉप-5 की श्रेणी में पहुंच गए हैं ।
31 वर्षीय सूर्यकुमार ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे प्लेयर से देर से पदार्पण किया हो लेकिन उनका बल्ला जमकर रन उगल रहा है । जहाँ वे अब धीरे धीरे स्तंब्ध भारतीय टीम के बनते जा रहे हैं । इसका साफ़ असर ICC टी20 रैंकिग में देखने मिला जहाँ 44 प्लेयर को फांद कर टॉप-5 में जगह बना आसान काम नहीं था । जहाँ यह साफ़ दर्शाता है की सूर्यकुमार किस किस्म के प्लेयर हैं ।
ICC T20 Ranking : बल्लेबाज़ी
बाबर आज़म 818 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर हैं । मोहम्मद रिज़वान पाकिस्तान के दूसरे स्थान पर 794 रेटिंग अंक के साथ हैं । तीसरे स्थान पर मारकर्म 757 रेटिंग अंक के साथ हैं । चौथे स्थान पर डेविड मलान 754 रेटिंग अंक के साथ हैं । पांचवे स्थान पर सूर्यकुमार 732 रेटिंग अंक के साथ हैं । छठे स्थान पर फिंच 716 रेटिंग अंक के साथ हैं । 7 वे स्थान पर कॉनवे , आठवें स्थान पर निकोलस पूरन , नवें स्थान पर पाथुम निःसंका और दसवें स्थान पर डासन 658 रेटिंग अंक के साथ हैं ।
टी 20I में सूर्यकुमार का प्रदर्शन
टी 2p इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए कुल 19 मैच की 17 पारी में सूर्यकुमार ने 537 रन 177.2 के स्ट्राइक रेट से बनाये हैं । जहाँ सूर्यकुमार ने 4 अर्धशतक और एक शतक अब तक लगा चुके हैं ।
ICC T20I Ranking : बल्लेबाज़ी
A huge climb for Suryakumar Yadav in T20I cricket, as Dimuth Karunaratne reaches a career-high ranking on the Test scene!
More on the latest @MRFWorldwide rankings 📈
— ICC (@ICC) July 13, 2022







