” उमरान मलिक के पास वो चीज है जो आप सीखा नहीं सकते, लेकिन अभी वो कच्चा है, पकने का मौका दो “

0
202
views
PC: BCCI/Twitter

भारतीय क्रिकेट में अभी एक्सपेरिमेंट का दौर जारी है जहाँ भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अपने कॉम्बिनेशन के साथ प्लेयर्स के प्रदर्शन को भी आंकने का कार्य बखूबी कर रहीं हैं । जहाँ 7 महीने में कुल 7 कप्तान को टीम इंडिया ने बदलते देखा वहीँ प्लेयर्स के आने और जाने का भी सिलसिला बरक़रार है । वहीँ उमरान मलिक जिन्हे रफ़्तार किंग कहना गलत नहीं होगा उनकी भी काफी चर्चा हुई। वहीँ भारत के पूर्व प्लेयर ने उमरान के सन्दर्भ में अपनी निजी राय रखते हुए यह कहा है की “अभी उमरान मलिक इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं।



आईपीएल 2022 में दिखाया था उमरान ने जौहर

"Umran Malik has what you can't learn, but he's still raw, give him a chance to mature"
PC: BCCI

आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने सभी को अपने तेज रफ़्तार से प्रभावित किया । जहाँ हैदराबाद की टीम के लिए उमरान ने सधी हुई गेंदबाज़ी करते हुए आईपीएल 2022 में  कुल 14 मैच में 22 विकेट हासिल किया , जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 25 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा ।

हालाँकि उन्होंने अधिक रन लुटाये । वहीँ उनकी रफ़्तार को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 सीरीज में चयन हुआ लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला ।

आयरलैंड दौरे पर मिला मौका



गौरतलब है की आयरलैंड के खिलाफ टी 20 मैच में डबलिन के मैदान पर उमरान ने अपना पदार्पण इंटरनेशनल क्रिकेट में किया । वहीँ इसके बाद उन्हें नाटिंघम के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भी टी 20 मैच में खलने का मौका मिला लेकिन वे छाप छोड़ने में नाकामयाब रहे ।

हालाँकि आयरलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में 17 रन बचने में कामयाब हुए उमरान ने तालियां और फैंस का प्यार काफी बटोरा लेकिन परीक्षा तब हुई जब इंग्लैंड के प्लेयर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया जहाँ उमरान ने 4 ओवर में 56 रन लुटाये थे ।

आकाश चोपड़ा ने कहा



क्रिकेट के पंडितों ने उनके प्रदर्शन के बारे में कहा  की “अभी उमरान को खुद पर काम करने की जरूरत है । वहीँ क्रिकेट एक्सपर्ट और पूरब क्रिकेटर ने अपनी निजी राय उमरान के बारे में  यूट्यूब पर साझा करते हुए कहा की अभी उमरान इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए तैयार नहीं हैं । जहाँ उन्हें अभी काफी कुछ सीखना शेष है ।

"Umran Malik has what you can't learn, but he's still raw, give him a chance to mature"
PC: Twitter

“भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के अनुसार भारत के रफ़्तार किंग उमरान मलिक अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पुरे तौर पर तैयार नहीं है जहाँ अभी और भी क्रिकेट की बारीकियों को सीखने की दरकार है । यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, देखें उमरान के पास क्या है ? “उमरान मलिक के पास कुछ ऐसा है जो दूसरों के पास नहीं है। क्यूंकि आप वह किसी को सीखा नहीं सकते- तेज रफ़्तार । आप किसी को रफ़्तार नहीं सीखा सकते बाकि अब सब कुछ सीखा सकते हो ।



आप स्विंग सीखा सकते हो ,लाइन और लेंथ, यॉर्कर, बाउंसर, स्लोअर बॉल , नक्कल बॉल , बैक ऑफ द हैंड सब सीखा सकते हो लेकिन रफ़्तार नहीं सीखा सकते । या तो एक तेज गेंदबाज पैदा होते हैं या एक मध्यम तेज गेंदबाज पैदा होते हैं।” मेरा माना है की उमरान मलिक अभी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं , मेरी आलोचना भी हुई थी की मैं जलता हूँ , अभी समय लगता है अभी उमरान ने क्रिकेट नहीं खेली है अभी कच्चा है ।उमरान मलिक ने खेले गए कुल 3 टी 20 इंटरनेशनल  मैच में 2 विकेट लिए हैं जहाँ उनकी इकॉनमी 12.44 की रही है । हालाँकि उमरान के पास गति है लेकिन अभी भी काफी काम करना बांकी है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here