India vs Sri Lanka, 2nd ODI: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज खेला जा रहा है । श्रीलंका के लिए यह मुकाबला करो या मारो वाली स्तिथि की है । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका होगा दूसरे मैच में चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया गया है । जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 215 रन पर सिमट गई । जहाँ टीम इंडिया को ये मैच और सीरीज जीतने के लिए 216 रनों की जरूरत है।
215 रन पर सिमटी श्रीलंका
दूसरे वनडे मैच में भारत के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा कायम रहा जहाँ दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किये । वहीँ उमरान मालिक ने 2 सफलता अर्जित की । जहाँ चहल की जगह टीम में आये कुलदीप ने कप्तान रोहित शर्मा को निराश नहीं किया । हालाकिं श्रीलंका की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्तिथि पर पहुंचाया । सलामी बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस ने 34 रन और वनिंदु हसरंगा 21 रन का योगदान दिया ।
सस्ते में हुए रोहित और शुभमन आउट
भारत की शुरू तेज रही जहाँ रोहित शर्मा ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये । वहीँ शुभमन ने 12 गेंद में 5 चौके की मदद से 21 रन ठोके । हालाकिं भारत के 2 विकेट जल्दी गिरे । जहाँ भारत ने 6 ओवर के अंदर 41 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज़ को खो दिया है ।
विराट भी हुए 4 रन पर आउट

4 रन बनाकर लाहुिरु कुमारा की गेंद पर विराट क्लीन बोल्ड हो गए। भारत का 10वें ओवर में 62 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। जहाँ 10 वे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट गेंद की लेंथ को पढ़ नहीं पाए और जब तक विराट अपना बल्ला लगते गेंद विकेट को भेद चुकी थी । जहाँ एक समय विराट को भी यकीन नहीं हुआ की उनके साथ क्या हुआ है । पिछले मैच के शतक वीर केवल 4 रन पर आउट हुए ।
वीडियो
Cute baby bhi sad ho gya pic.twitter.com/yfBA1jC9ft
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 12, 2023







