वीडियो: 4 4 2 6 4 6 , पोलार्ड ने रसेल के 1 ओवर में 26 रन ठोक मचाई तबाही, 17 गेंद में ठोक दिए 43 रन

0
50
views
4 4 2 6 4 6 , Pollard hit Russell's 1 over for 26 runs, sixes and fours shook the stadium

इंटरनेशनल लीग t20 2023 का 26 वां मुकाबला अबू धाबी नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शेख जायेद स्टेडियम आबू धाबी में आयोजित किया गया जहां रोमांच से इस मैच में पोलार्ड की टीम मुंबई एमिरेट्स ने अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम पर 18 रनों से जीत दर्ज की, वहीं कप्तान पोलार्ड ने आतिशी पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 4 चौके और तीन छक्के की मदद से आतिश 43 रनों की पारी खेली वहीं उन्होंने हमवतन प्लेयर रसैल की एक ओवर में 26 रन कूटे । जहां छक्के चौक ने समा बांध दिया।

अबू धाबी नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वही पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए ।जीत के लिए 181 रनों का पीछा करने उतरी आबू धाबी की टीम 162 रनों पर सिमट गई। गौरतलब है कि इंटरनेशनल t20 2023 में यह अबू धाबी नाइट राइडर्स की 9 मैचों में आठवीं हार थी।

पोलार्ड की तूफानी पारी

4 4 2 6 4 6 , Pollard hit Russell's 1 over for 26 runs, sixes and fours shook the stadium
PC: TWITTER

मुंबई इंडियन एमीरेट की ओर से मोहम्मद वसीम ने 43 गेंदों पर 1 चौके और छह छक्के की मदद से 60 रन बनाए। वहीं  टकर ने 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन जोड़े। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पोलार्ड ने 17 गेंदों पर 4 चौके और तीन छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 43 रन बनाए जहां उनका स्ट्राइक रेट 252.9 का रहा।

एक ओवर में ठोके 26 रन

पोलार्ड ने हमवातन प्लेयर रसेल को आड़े हाथों में लेकर जमकर कुटाई की जहां उन्होंने 18 वे ओवर में 26 रन ठोक दिए। जिसमें की तीन चौके और दो गगन चुम्बी छक्के शामिल रहे। जहां एक के बाद एक हवाई शॉट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। वहीं पोलार्ड ने आतिशी पारी खेली और 17 गेंद में 252 के स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए वहीं केवल 7 रन से अर्धशतक से चुके लेकिन कप्तान ने अपना काम बखूबी कर दिया।

पॉइंट्स टेबल

9 मैच में 5 जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे स्थान पर है वहीं 8 हार के बाद अबू धाबी की टीम आखिरी पायदान पर एक अंक के साथ है। वहीं डेजर्ट वाइपर्स 14 अंक के आठ टॉप पर काबिज है।



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here