IND vs AUS: चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने टेस्ट की नंबर 1 टीम ऑस्ट्रेलिया अब भारत पधार चुकी है। 9 फरवरी से नागपुर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट शुरू होगा। जहाँ भारत के लिए अपनी प्लेइंग XI चुनाव में काफी दिक्कत आने वाली है । जहाँ लोकेश राहुल , शुभमन गिल और सूर्यकुमार को टीम में किस तरह और किस क्रम में रखा जाये यह सबसे बड़ी चुनौती होगी । वहीँ इन सब के बीच भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयां सामने आया है । जहाँ रवि शास्त्री ने टी 20 के नंबर 1 बल्लेबाज़ सूर्यकुमार को टीम में जगह देने की वकालत कर दी है । सूत्रों के अनुसार रवि शास्त्री ने यह भी कहा की सूर्यकुमार भारत की जीत में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं ।
टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल में जगह बनाने पर होगी नज़र
भारतीय टीम सीरीज में जीत के साथ जहाँ टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ली नज़र एक जीत के साथ जीत प्रतिशत को और मजबूत कर फाइनल में अपनी जगह बनाने की होगी ।
रवि शास्त्री का बयान
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से होगा जहाँ इससे पहले पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा की सूर्यकुमार को पहले टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है । जहाँ उनका स्वाभाविक खेल विपक्षी के लिए चिंता का विषय बन सदाकता है । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को नियमियत अंतराल पर स्ट्राइक को रोटेट करना होगा । वहीँ विपक्षी दवाब ना बना पाए इसके लिए मेडेन ओवर और डिफेंसिव गेम भी नहीं दिखानी होगी । टेस्ट मैच अब बदल रहा है जहाँ टीम अब ड्रा नहीं बल्कि जीत और नतीजे के लिए खेल रहे हैं । लिहाजा सूर्य कुमार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं । जहाँ सूर्यकुमार अपनी सवाभाविक आक्रामक पारी से विपक्षी को बैकफुट पर धकेल सकता है ।
सूर्यकुमार बदल सकते हैं मैच का रुख
नाथन लियोन और अन्य ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों के विरूद्ध सूर्यकुमार अधिक आक्रामक हो सकते हैं । इसलिए उनका चुनाव जरूरी है ।
भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा “अगर आप भारत में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो आपको स्ट्राइक रोटेट करनी होगी और तेज अंदाज़ में खेलना होगा जिसमें सूर्यकुमार माहिर हैं । जहाँ सूर्यकुमार की तेज पारी मैच के समीकरण को बदल सकती है ।
शुरुआती 2 टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशान किशन (कीपर), केएस भरत (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।







