INDvsENG Semifinal 1: इंग्लैंड को 4 रन से रौंद भारत पंहुचा फाइनल, स्मृति मंधाना- स्नेह राणा का धमाल, टूटे 6 रिकॉर्ड 

0
90
views
INDvsENG Semifinal 1: India reached the final after defeating England by 4 runs, Smriti Mandhana- Sneh Rana's performance, 6 records broken
PC: BCCI Women/Twitter

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को रौंदकर इतिहास रच दिया है। जहाँ बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले सेमिफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक भिड़ंत में भारतीय महिला टीम ने  इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में अपनी टिकट पक्की कर ली है । इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को जगह बना ली है। वहीँ इस जीत के साथ भारतीय टीम का

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित  20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जहाँ भारत की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए। हरमनप्रीत ने 20 और दीप्ति शर्मा 22 रन की पारी खेली ।

INDvsENG Semifinal 1: India reached the final after defeating England by 4 runs, Smriti Mandhana- Sneh Rana's performance, 6 records broken
PC: BCCI women/Twitter

लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। हालाँकि एक समय इंग्लैंड की टीम ने पकड़ बनाई हुई थी लेकिन हरमन प्रीत ने जिस तरीके से अपने गेंदबाज़ों का इस्तिमाल किया वह कबीले तारीफ था । इंग्लैंड की तरफ से कप्तान नैट शिवर ने सर्वाधिक  41 रन 43 गेंद पर  बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए और दीप्ति को एक विकेट मिला ।

आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन इंग्लैंड को चाहिए थी और हरमनप्रीत ने स्नेह राणा को गेंद थमाई और स्नेह राणा ने कप्तान को निराश ना करते हुए शानदार गेंदबाज़ी की और आखिरी ओवर में 10 रन पर इंग्लैंड को रोक दिया ।

टूटे 5 रिकॉर्ड

INDvsENG Semifinal 1: India reached the final after defeating England by 4 runs, Smriti Mandhana- Sneh Rana's performance, 6 records broken
PC: BCCI Women/Twitter

1)स्मृति मंधना ने करियर का 16 वां अर्धशतक बनाया ।

2)स्मृति ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली जहाँ उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक ठोका ।

3)स्मृति भारत की ओर से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावर प्ले में अर्धशतक ठोकने वाले प्लेयर बनी।

4)महिला T20I में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 50+ स्कोर :-

6 – मेग लैनिंग
5 – बेथ मूनी
5* – स्मृति मंधाना

5)स्मृति मंधाना ने आज इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने महिला T20I में एक भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पिछला सबसे तेज:-
24 – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018

6)T20Is में भारत के लिए सबसे तेज़ पचास रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में तीनो बार  स्मृति ने बजी मारी

23 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, आज
24 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here