इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला सेमिफाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा । जहाँ भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की टीम को 4 रन से रौंदकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है । भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने तूफानी पारी खेली जहाँ उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 61 रन की पारी खेली और रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी । वहीँ जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन की पारी खेली और भारतीय टीम का स्कोर 164 रन पर पहुंचाया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 160 रन बना पाई । कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।हालाँकि मैच में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा लेकिन आखिरी ओवर में स्नेह राणा ने शानदार धारदार गेंदबाज़ी की और जीत भारत की झोली में डाल दी ।

स्मृति ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
भारतीय टीम की प्रमुख जीत की नायक की बात की जाये तो भारत की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति ने भारतीय टीम को आतिशी शुरुआत दी जहाँ उन्होंने महज 23 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली और पावर प्लेयर में तूफानी पारी खेली और 32 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया ।
T20I पावरप्ले में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाने के मामले में स्मृति ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिए है । जहाँ इंग्लैंड के खिलाफ पावर प्ले के अंदर स्मृति ने 51 रन ठोककर रोहित शर्मा के 50 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।

51 – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड*
50 – रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड
50 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड
49 – शैफाली वर्मा दक्षिण अफ्रीका
2) SENA में सबसे अधिक T20I 50+ स्कोर वाले भारतीय
9 – स्मृति मंधाना*
9 – रोहित शर्मा
6 – विराट कोहली
5 – गौतम गंभीर
स्मृति की पारी से टूटे 5 रिकॉर्ड
1)T20Is में भारत के लिए सबसे तेज़ पचास रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में तीनो दफा स्मृति का जलवा
23 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड,
24 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड, 2019
25 गेंदें – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड, 2018
2)महिला T20I (भारतीयों) में सबसे तेज 50
23 बॉल – स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड*
24 बॉल – स्मृति मंधाना बनाम न्यूजीलैंड
25 बॉल- स्मृति मंधाना बनाम इंग्लैंड
3)SENA में सबसे अधिक T20I 50+ स्कोर वाले भारतीय
9 – स्मृति मंधाना*
9 – रोहित शर्मा
6 – विराट कोहली
5 – गौतम गंभीर
4)महिला T20I में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ रन की साझेदारी :-
8* – स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा
7 – स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौरस्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा महिलाओं की T20I में 1000+ रनों की साझेदारी करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गईं।







