IND vs WI 4th T20I:भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20 मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क काउंटी स्टेडियम में खेला गया । जहाँ वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित हुई टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज की टीम 132 रन पर सिमट गई । इस मैच को भारत ने 59 रनों से जीता । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से इस सीरीज पर कब्ज़ा भी कर लिया है । जहाँ अब आखिरी मुकाबला महज औपचरिता मात्र रह गई है ।
रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की तूफानी शुरुआत

कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने पारी की शानदार शुरुआत की । रोहित शर्मा ने 16 गेंद में ही 33 रन बनाये । जहाँ उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से ताबड़तोड़ पति खेली ।वहीं सूर्यकुमार ने के बल्ले से 24 रन निकले। जहाँ सूर्यकुमार ने 14 गेंद पर 24 रन बनाये वही उन्होंने 2 छक्के और 1 चौके जड़े ।
संजू सैमसन और पंत ने मचाया धमाल

दीपक हुड्डा , संजू सैमसन और पंत ने मध्यक्रम को संभाला। दीपक हुड्डा ने 19 गेंद पर 21 रन बनाये । वहीँ पंत ने 31 गेंद पर 44 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 6 चौके जड़े । संजू सैमसन ने 23 गेंद पर 30 रन बनाये जहाँ उन्होंने 2 चौका और 1 छक्का जड़ा ।
अक्षर पटेल बने फिनिशर
अक्षर पटेल ने आखिरी दो ओवर में बल्लेबाजी में भी दम दिखाया। केवल 8 गेंदों पर 1 चौका और 2 छक्के की मदद से आतिशी 20 रन बनाए। जहाँ उनका उनका स्ट्राइक रेट 250 का रहा । वहीँ टीम के फिनिशर दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन खास नहीं रहा जहाँ 9 गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर कार्तिक बोल्ड हुए ।
वेस्टइंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय और अल्जारी जोसेफ को 2-2 सफलता मिली ।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी रही फ्लॉप
वेस्टइंडीज की ओर से पॉवेल और निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 24-24 रन की पारी खेली ।शिमरन हेटमायर ने 19 रन बनाये ।
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए । आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट हासिल किये। पांचवां और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।
मैन ऑफ द मैच

आवेश खान को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 2 विकेट 17 रन देकर लिया ।
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज:
काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक्स, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।







