वीडियो: डेविड वार्नर का सुपरमैन अवतार, हवा में छलांग लगाकर बचाया छक्का, चतुराई आई काम

0
87
views
David Warner's Superman avatar, saved a six by jumping in the air, cleverly worked

आईसीसी मेंस t20 वर्ल्ड कप 2022 मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे 19 वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना पाए, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए अब 158 रनों की दरकार है। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने शानदार फील्डिंग की मिसाल पेश की जहां हवा में छलांग लगाकर उन्होंने निश्चित तौर पर जाते हुए छक्के को अपनी चतुराई से रोक दिया।

11 वें ओवर में दिखाया शानदार फील्डिंग का नजारा

David Warner's Superman avatar, saved a six by jumping in the air, cleverly worked

11 वें ओवर में स्टोनिश की गेंद पर वार्नर ने शानदार फील्डिंग की जहां 11 वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा ने जबरदस्त हवाई शॉट खेली जहां गेंद बाउंड्री रेखा के बाहर जाने ही वाली थी की वार्नर ने शानदार दौड़ लगाकर पहले कैच को पकड़ा और अपना संतुलन को बिगड़ते देख उन्होंने गेंद को पीछे हाथों से फेंककर टीम के लिए बेहद अहम रन बचाए जहां उनके फिटनेस लेवल आज भी जबरदस्त है ।

श्रीलंका ने बनाए 157 रन

David Warner's Superman avatar, saved a six by jumping in the air, cleverly worked

श्रीलंका की शुरुआत निराशाजनक रही, जहां उन्होंने अपना पहला विकेट कुसल मेंडिस के रूप में दूसरा विकेट दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर खोया ।इसके बाद पाथुम और धनंजय डे सिल्वा ने पारी को संभाला। पाथुम ने 45 गेंद पर 40 रन और धनंजय डी सिलवा ने 23 गेंद पर 26 रन बनाए। असलंका ने 25 गेंद में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन ठोके।

7 गेंदबाज का किया ऑस्ट्रेलिया ने इस्तेमाल

हैलवुड, कमिंस, स्टार्क, अगर, मैक्सवेल को एक एक सफलता मिली। जहां स्टॉनिश और मार्श विकट हीन रहे।

जीत से करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया वापसी

डिफेंडिंग चैंपियन को न्यूजीलैंड की टीम ने पहले मैच में एकतरफा तरीके से रौंदा था यह साफ है की इस मैच की अमित ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी बड़ी है।

विडीयो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here