IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क काउंटी स्टेडियम में मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम वेस्टइंडीज को एकतरफा तौर से 59 रन से हरा दिया है । इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल करने के साथ सीरीज पर भी कब्ज़ा कर लिया है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए . जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर आल आउट हो गई ।
रोहित शर्मा और पंत ने जमाया रंग

पहले ही रोहित शर्मा ने यह साफ़ कर दिया था की टीम आक्रामक खेल का प्रदर्शन करेगी और सभी प्लेयर्स ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया । जहाँ छोटे छोटे टुकड़ों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने साझेदारी भी निभाई और तेज गति से रन भी बटोरे । रोहित शर्मा ने 33 रन की आतिशी पारी केवल 16 गेंद में खेली । और संजू सैमसन ने 30 रन का योगदान किया । ऋषभ पंत ने 31 गेंद में 44 रन की पारी खेली । सूर्यकुमार ने (24) अक्षर पटेल ने 8 गेंद में 20 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 191 तक पहुंचाया ।
वेस्टइंडीज की ओर से जोसेफ और ओबेड मैकॉय ने 2-2 विकेट चटकाए ।
वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की ओर से केवल पूरन और पॉवेल रंग में दिखे जहाँ दोनों के बल्ले से 24-24 रन की पारी निकली । नियमित अंतराल पर भारतीय गेंदबाज़ों ने वेस्टइंडीज के विकेट चटकाए जिसका नतीजा यह निकला की वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई ।
आवेश खान (Avesh Khan)ने बरपाया कहर बने मैन ऑफ़ द मैच

आवेश खान जिन्होंने पिछले मैचों में काफी रन लुटाये थे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और बेहद किफायती साबित हुए और 4 ओवर में 17 रन देकर 2 सफलता अर्जित की । जहाँ ब्रैंडन किंग को 13 और थॉमस को 1 रन पर आउट कर वेस्टइंडीज की नींव हिला दी । इसके बाद उन्हें मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाजा गया ।
मैन ऑफ़ द मैच बने आवेश खान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बोली यह बात

मैं वास्तव में बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैंने दो मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिया था । आज मैंने सिर्फ अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित किया और फल आपके सामने है । मैंने हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की और वेरिएशन गेंदबाज़ी में डाला । मेरे कोच और मेरे कप्तान ने मेरा समर्थन किया जिससे मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ ।
केवल वही वजह है की मैं बाउंस बैक इस अंदाज़ से कर पाया। मैं अब आखिरी मैच पर ध्यान दे रहा हूं जो अभी बचा है। गेंद विकेट में थोड़ी रुक का आ रही थी और इसलिए मैं अपनी धीमी गेंदों को हार्ड लेंथ के साथ मिक्स कर गेंदबाज़ी की और इसका फायदा मुझे मिला । यह मैदान भारत जैसा ही लगता है, घर जैसा लगता है। खुशी है कि भीड़ हमें देखने आई। मैं कोच और कप्तान को धन्यवाद करना चाहता हूँ की उन्होंने मुझे बैक कर मेरा समर्थन किया ।







