INDvsWI: जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा ” मुझे पता था की इसमें काबिलियत कूट कूट है भरा”

0
200
views
INDvsWI: After the victory, Rohit Sharma said
PC : Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी 20 मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क काउंटी स्टेडियम में खेला गया ।जहाँ टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 59 रन से मात देकर श्रृंखला पर कब्ज़ा जमा लिया है । इस जीत के साथ भारतीय  टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल ली है। जहाँ आखिरी मुकाबला आज रविवार को होना है जो की महज एक औपचारिकता मात्र है ।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिया आमंत्रित किया । जहाँ भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए है। भारत की और से रोहित शर्मा ने 16 गेंद में 33 रन बनाये । वहीँ भारत की और से सर्वाधिक रन ऋषभ पंत ने बनाये जहाँ उन्होंने  44 रन की पारी खेली।  संजू सैमसन ने 30 रन का योगदान दिया । अंत में आये अक्षर ने 8 गेंद में 20 रन बनाये ।

INDvsWI: After the victory, Rohit Sharma said "I knew that there is a lot of ability in it"
PC: BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। कप्तान निकोलस पूरन और रोवमान पावेल ने  24-24 रन का योगदान दिया । भारत की ओर से सभी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया जहाँ अर्शदीप सिंह ने अपने यॉर्कर से एक बार फिर सभी को प्रभवित किया और सर्वाधिक  तीन विकेट चटकाए । आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 2-2 सफलता हाथ लगी ।

रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही यह बात

जिस प्रकार हमने खेला वे बेहद शानदार रहा । पिच स्लो था लेकिन बल्लेबाज़ों ने अच्छा स्कोर खड़ा किया । जैसे बल्लेबाज़ी हमने सोची थी वैसा हम मैदान पर कर पाए यह कबीले तारीफ था। पिच काफी धीमी थी जिसका हमारे गेंदबाजों ने जमकर फायदा उठाया। मुझे लगा था की इस पिच पर  191 का स्कोर एक  अच्छा स्कोर है, लेकिन वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी क्रम काफी शानदार है और उनके खिलाफ कोई स्कोर कम या ज्यादा नहीं है ।

INDvsWI: After the victory, Rohit Sharma said "I knew that there is a lot of ability in it"
PC: Twitter

हमने अच्छी क्रिकेट खेल जीत दर्ज की जहाँ यह टीम एफर्ट था । बल्लेबाज़ों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया और  गेंदबाजों ने विकेट हासिल करने के लिए जोड़ियों में गेंदबाजी की जो की शानदार रही । नियमित विकेट से  वेस्टइंडीज के स्कोरिंग गति में अवरोध पंहुचा ।

हम अवेश की प्रतिभा को समझते हैं और भली भाटी जानते हैं ।  एक या दो खराब मैच से आपक किसी प्लेयर को जज नहीं कर सकते ।  हम उसके कौशल को ध्यान में रखना चाहते हैं। हम सभी प्लेयर को पूरा मौका देना चहिते हैं । आवेश खान ने पिच की  परिस्थितियों और अपनी गेंद की लेंथ और ऊंचाई का सही तरीके से  अच्छा प्रयोग किया, जो की कबीले तारीफ है । मैं उन  सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो  इतनी गर्मी में भी हमारे सपोर्ट करने दूर दूर से आये ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here