भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी 20 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क काउंटी स्टेडियम में खेला गया। जहाँ भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज को 59 रन से रौंदकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त के साथ साथ सीरीज पर औपचारिक तौर पर कब्ज़ा भी जमा लिए अहइ जहाँ आखिरी मैच महज औपचारिता मात्र रह गई है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए है। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 33 और संजू सैमसन ने 30 रन बनाए।
जवाब में कैरेबियाई टीम 19.1 ओवर में 132 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कप्तान निकोलस पूरन और रोवमान पावेल ने सबसे ज्यादा 24-24 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। पांचवां और आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।
बल्ले से और फिर फील्डिंग में संजू सैमसन ने किया कमाल
बल्ले के साथ ही साथ फील्डिंग में भी संजू सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया । जहाँ बल्लेबाज़ी में संजू ने 23 गेंद में 30 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने एक छक्का और 2 चौका लगाया । वहीँ फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को की खतरनाक दिखाई दे रहे थे उन्हें अपने शानदार फील्डिंग के जरिये रन आउट करवा कर पवेलियन भेजा ।
8 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए पूरन

वेस्टइंडीज के कप्तान पूरन शानदार फॉर्म में लग रहे थे । जहाँ उन्होंने आने के साथ शॉट्स खेलने प्रारम्भ कर दिए और 7 गेंद में 24 रन 1 चौका और 3 छक्के की मदद से बना चुके थे । जहाँ पारी के 5 वे ओवर में निकोलस पूरन ने अक्षर पटेल को रिमांड पर लेते हुए उनके ओवर में 3 चौके और एक चौका जड़ चुके थे । दवाब पूरी तरह से अक्षर पर था । वहीँ एक चूक पूरन पर भारी पड़ी ।
5 वे ओवर की आखिरी गेंद पर कवर पॉइंट दिशा में बॉल को खेलकर एक रन लेने की जल्दबाज़ी में पूरन रुत आउट हुए जहाँ संजू सैमसन ने डाइव लगाकर गेंद को पकड़ कर ऋषभ पंत की ओर फेका और पूरन की गलत कॉल की वजह से उन्हें आउट होना पड़ा । वहीँ रन आउट बड़ा ही मजेदार रहा । जहाँ जब संजू सैमसन ने डाइव लगाकर गेंद को ऋषभ पंत की ओर फेका तो ऋषभ पंत ने तुरंत बेल्स को विकेट से अलग नहीं किया । वहीँ यह देखकर रोहित शर्मा तुरंत पास आकर उनपर भड़के और विकेट पर बॉल लगाने को कहा ।
वीडियो
Sanju Samson and Deepak Hooda for 4th T20I Avesh Khan still in playing 11, Axar replacs Jadeja
Rishabh Pant holding the ball for few seconds before dismissing the bails, he often do that while stumping and run out #WIvIND#INDvWI #Viral #IndianCricketTeam #RishabhPant pic.twitter.com/Q3AHWXSdUN
— Jeet Singh (@jeet_singh070) August 6, 2022







