विडियो: विराट कोहली ने स्ट्रेट छक्का लगाकर दिलाई सचिन की याद, हसन के उड़ा दिए होश, बन गए ऐसे पहले बल्लेबाज

0
63
views

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला  एडिलेड में खेला जा रहा है । जहाँ टॉस जीतकर बांग्लादेश ने  भारतीय टीम को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया वहीँ भारतीय टीम ने निर्धारित  20 ओवर में  6 विकेट खोकर 184 रन बनाए ।  जहाँ अब जीत के लिए बांग्लादेश की टीम को 185 रनों की डरकर है । वहीँ भारतीय  टीम की और से एक बार फिर कोहला का बल्ला चमका । जहाँ  विराट कोहली के बल्ले से सर्वाधिक रन निकले । विराट कोहली ने 44 गेंद में 64 रन की तूफानी  पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 32 बॉल में 50 रन बनाए और चौथे नंबर पर आये सुरुकुमार ने भी 30 रनों की तूफानी पारी खेली ।

विराट – लोकेश राहुल की जबरदस्त साझेदारी

Virat Kohli reminded Sachin by hitting a straight six, Hassan blown his senses, became the first such batsman
Pc: bcci

केएल राहुल-विराट कोहली के बीच 67 रन की जबरदस्त साझेदारी  हुई । जहाँ रोहित 8 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए । वहीँ इसके ठीक बाद लोकेश राहुल के अर्धशतकीय पारी के बाद आउट होने के उपरांत ,  कोहली-सूर्यकुमार के बीच 38 रन की पार्टनरशिप हुई। विश्व के नंबर 1 टी 20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़  सूर्या कुमार ने 187 के स्ट्राइक रेट से 30 रन आतिशी  रन बनाए।

विराट बने विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर




Virat Kohli reminded Sachin by hitting a straight six, Hassan blown his senses, became the first such batsman

कोहली ने फिर कमाल किया और इस वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी तीसरी अर्धशतकीय पारी खेली । बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपने  टी-20 इंटरनेशनल करियर की 36वीं फिफ्टी जड़ी । वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। विराट कोहली अब टी 20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 1065 रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं जहाँ उन्होंने महिला जयवर्धने के 1016 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है ।

विराट के छक्के ने दिलाई सचिन की याद

विराट कोहली ने 44 गेंद में 64 रन की आतिशी पारी खेली जहाँ उन्होंने 8 चौका और एक छक्का जड़ा । जहाँ उन्होंने हसन मेहमूद के 19 वे ओवर की आखिरी गेंद पर जबतदस्त स्ट्रैट छक्का जड़ सभी क्रिकेट फैंस को सचिन की याद दिला दी । जहाँ गेंद सीधी गेंदबाज़ हसन के सर के ऊपर से निकलती हुई 6 रन के लिए गई और गेंदबाज़ केवल दर्शक की भांति देखता रह गया ।




 

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here