मो.रिजवान को पछाड़ सूर्यकुमार बने विश्व के नंबर-1 T20I बल्लेबाज, टूटा रिजवान का घमंड, बने ऐसे दूसरे भारतीय

0
68
views
Suryakumar became the world's No. T20I batsman overtaking Mohd. Rizwan, Rizwan's pride broke, became the second such Indian

Suryakumar number 1 T20I batsmen: आईसीसी टी 20 इंटरनेशनल रेटिंग में जबरदस्त उलटफेर दिखने मिल रहा हैं। जहां भारत के हरफनमौला 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार अब विश्व के नंबर 1 टी 20 इंटरनेशनल बल्लेबाज बन चुके हैं जहां लगभग सालों से इस पर बाबर आजम तो कभी रिजवान कायम थे वहीं सूर्यकुमार के जबरदस्त अंदाज ने इन सभी प्लेयर को पछाड़कर बौना साबित कर दिया है। इसके साथ ही यह गौरव भारतीय प्लेयर को मिला है।

आईसीसी टी 20 रेटिंग बल्लेबाजी (ICC Rating T20I)

Suryakumar became the world's No. T20I batsman overtaking Mohd. Rizwan, Rizwan's pride broke, became the second such Indian
PC: BCCI

आईसीसी t20 बल्लेबाजी रैंकिंग के अनुसार अब सूर्यकुमार यादव 663 रेटिंग अंक के साथ विश्व के नंबर एक टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाज है. जहां उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पछाड़ दिया है।  मोहम्मद रिजवान अब दूसरी पायदान पर फिसल कर आ चुके हैं मोहम्मद रिजवान के 842 रेटिंग अंक हैं। तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड कौनवे  हैं इनके पास 782 रेटिंग  अंक हैं।




तीसरे पायदान से फिसल कर बाबर आजम अब चौथे पायदान पर आ चुके हैं, जहां बाबर आजम 780 रेटिंग अंक के साथ हैं। पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के मार्कक्रम है ।छठे स्थान पर डेविड मिलान ,सातवें स्थान पर गैलन फिलिप्स 703 अंकों के साथ हैं ।आठवें पायदान पर स्थान पर रूसो 689 रेटिंग अंक के साथ हैं। नौवें स्थान पर फिंच 687 रेटिंग अंक के साथ हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बाद बांग्लादेश के खिलाफ तुफानी पारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 40 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 170 के स्ट्राइक रेट से 68 रन की धुआंधार पारी खेली थी। वही बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड ओवल के मैदान पर सूर्यकुमार यादव ने 187 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर चार चौके की मदद से 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपने चिरपरिचित अंदाज के लिए क्रिकेट जगत में कोहराम मचाने वाले सूर्यकुमार यादव मोहम्मद रिजवान की बादशाहत को खत्म करते हुए अपनी नई बादशाहत शुरू की है।

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल करने के मामले में सूर्य कुमार अब केवल कोहली से पीछे हैं।




 

उच्चतम :T20I रेटिंग अंक (भारतीय)

897 – कोहली
863 – सूर्य*
854 – राहुल
793 – युवराज
776 – रैना
723 – गंभीर

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here