INDvsENG: 6 गेंद में 14 रन थे बचाने, स्नेह राणा ने अंतिम ओवर में पलटा मैच, स्मृति भी चमकी,IND ने ENG को 4 रन से हराकर किया फाइनल में प्रवेश 

0
168
views
INDvsENG: Smriti Mandhana's performance, Sneh Rana turned the match in the last over, IND defeated ENG by 4 runs to enter the final
PC: BCCI Women/Twitter

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 4 रन से रौंद कर कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। जहाँ अब भारतीय टीम का एक मेडल पक्का कर लिया है ।   भारत टीम ने शानदार अंदाज़ में सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबले में  4 रन से इंग्लैंड को रौंद कर अपनी जगह फाइनल मुकाबले के लिए पक्की कर ली है । यह पहली बार है जब कॉमनवेल्थ गेम्स में  विमेंस क्रिकेट को भी जगह दी गई है । अगर भारतीय टीम फाइनल में जितने मई कामयाबी प्राप्त कर लेती है तो यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगी ।

टीम इंडिया की तूफानी पारी

INDvsENG: Smriti Mandhana's performance, Sneh Rana turned the match in the last over, IND defeated ENG by 4 runs to enter the final
PC: BCCI women/Twitter

भारतीय टीम ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी  करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर  164 रन बनाए। भारत की ओर से  सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने  32 गेंदों में ताबड़तोड़  61 रन की पारी खेली। वहीँ  जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 4 रन से जीता । इंग्लैंड की कप्तान  नैट शिवर ने सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली । भारत की ओर से स्नेह राणा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए ।

स्मृति और शेफाली ने दिलाई भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत

मंधाना और शेफाली ने भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई और यही समय था जब आधी मैच को भारतीय टीम ने जीत लिया था । जहाँ  दोनों सलामी प्लेयर ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। वहीँ स्मृति अलग अंदाज़ में दीहै दी और  32 गेंद में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट का अपना 16 वां अर्धशतक जड़ा ।

फ्रेया कैंप ने भारतीय टीम को पहला झटका शेफाली का विकेट लेकर दिया वर्मा ने 15 रन की पारी खेली थी। मंधाना को नताली स्किवर इसके ठीक बाद आउट कर भारतीय टीम को दूसरा झटका दिया। भारत की  कप्तान हरमनप्रीत कौर ने  20 गेंद पर 20 रन  बनाये । वहीँ जेमाइमा ने शानदार अंदाज़ में खेल दिखते हुए 7 चौके की मदद से 44 रन बनाये । दीप्ति शर्मा ने 20 गेंद पर 22 रन की पारी खेली ।

इंग्लैंड ने भी की शानदार शुरुआत

इंग्लैंड ने तेज शुरुआत की और रन रेट पर आँखों को जमाये रखा । जहाँ डेनियल व्यॉट ने 27 गेंद में 6 चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली ।  वहीँ कप्तान नताली शिवर ने 43 गेंद पर 41 रन की आतिशी पारी खेली । विकेटकीपर जोन्स ने भी मैच को रोमांचक बनाया रखा और 24 गेंद पर 31 रन थोक दिए ।

भारत को आखिरी ओवर में बचाने थे 14 रन

INDvsENG: Smriti Mandhana's performance, Sneh Rana turned the match in the last over, IND defeated ENG by 4 runs to enter the final
PC: BCCI Women/Twitter

भारतीय टीम को आखिरी ओवर में 14 रन बचाने थे और इंग्लैंड के केवल 5 विकेट गिरे थे मानों ऐसा लग रहा था की अब जीत इंग्लैंड की होने वाली है । लेकिन स्नेह राणा ने चमत्कारी स्पेल से सब का दिल जीत लिया ।

19.1 ओवर : पहली गेंद पर इंग्लैंड की माइया बाउचियर बीट हुई । जहाँ वाइड यॉर्कर ने अपना काम कर दिया ।

19.2 ओवर : मिड ऑफ में माइया बाउचियर ने 1 रन लिया ।

19.3 ओवर : स्नेह राणा ने ब्रंट को OUT कर मैच में जान ला दी । जहाँ हरमनप्रीत को मिड ऑफ पर ब्रंट कैच थमा बैठी । अब 3 गेंद पर 13 रन चाहिए थे ।

19.4 ओवर : सोफी एक्लेस्टन ने 1 रन लिया । जहाँ देओल ने कैच ड्राप किया ।

19.5 ओवर: माइया बाउचियर ने इस गेंद पर 1 रन लिया । जहाँ स्नेह राणा  की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में एक रन माइया बाउचियर ने लिया ।

19.6 ओवर : आखिरी गेंद पर काफी देर हो चुकी थी और सोफी एक्लेस्टन ने छक्का जड़ा लेकिन भारत मैच को 4 रन से जीत चूका था ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here