“सही मायनों में सूर्यकुमार और रोहित शर्मा हैं टीम इंडिया के असल फिनिशर” केवल कार्तिक नहीं हैं फिनिशर

0
511
views
PC: BCCI

भारत के पूर्व चयनकर्ता श्रीकांत ने फॉलो द ब्लू शो पर बड़ा बयान देते हुए साझा किया की उनकी फिनिशर की परिभाषा बाकी लोगों की परिभाषा से थोड़ी अलग है। जहां दिनेश कार्तिक भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं लेकिन फिनिशर की बात की जाए तो उनके लिए वो प्लेयर फिनिशर है जो मध्य में बल्लेबाजी करने जाए और अंत तक टिक कर खेले और भारत के जीत में अहम निर्णायक प्लेयर की भूमिका निभाए। जो पारी में एंकर की भूमिका निभाई और टीम उनके ईद गिर्द खेले।

श्रीकांत ने अनुसार जो बल्लेबाज 7/8 ओवर में जाए और टीम को संभालते हुए अंतिम तक खेले वो सही मायनों में फिनिशर है। जहां श्रीकांत ने कहा की भारत की बात की जाए तो रोहित शर्मा, सूर्यकुमार , लोकेश राहुल इस श्रेणी में आते हैं जिनके पास पूरे ओवर खेलने की काबिलियत है और पिछले कुछ सीरीज और मुकाबलों में हम यह देखते भी आए हैं। लिहाजा आप इनपर भरोसा दिखा सकते हैं।

"Truly Suryakumar and Lokesh Rahul are the real finishers of Team India" Karthik is not the only finisher

श्रीकांत ने कहा की केवल दिनेश कार्तिक ही टीम इंडिया के फिनिशर हैं यह कहना गलत होगा।  फॉलो द ब्लू शो पर श्रीकांत ने कहा की आपकी परिभाषा फिनिशर की क्या है! मेरे अनुसार केवल वो फिनिशर नहीं है जो अखरी के 5 ओवर खेलता है फिनिशर वो भी है जो पारी को सही शुरुआत देकर आखिरी तक लेकर जाता है। जहां “मेरे अनुसार रोहित शर्मा , सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल फिनिशर हैं।”

श्रीकांत ने कहा की मुझे टीम का चयन करना पड़े तो मेरी टीम का हिस्सा दिनेश कार्तिक जरूर होंगे पिछले मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन सही मायनों में रोहित शर्मा , सूर्यकुमार और लोकेश राहुल शानदार फिनिशर हैं। श्रीकांत ने ऋषभ पंत और हार्दिक को भी बैक करते  हुए कहा की ये भी बड़े खिलाड़ी और फिनिशर हैं।

"Truly Suryakumar and Lokesh Rahul are the real finishers of Team India" Karthik is not the only finisher
PC : BCCI

पूर्व प्लेयर किरन मोरे ने भी यह कहा की हार्दिक पाण्डेय से रोहित शर्मा चार ओवर गेंदबाजी करवाने की सोच रहे हैं जिसकी बड़ी वजह से एक अतिरिक्त स्पिनर को लेने में टीम मैनेजमेंट को फायदा मिला है। हार्दिक फॉर्म में वापसी कर चुके हैं और 140/147 किमी की स्पीड से गेंदबाजी भी कर रहे हैं। ऐसे प्लेयर की टीम में दरकार है।  इसके बाद किरन मोरे ने कहा की ऐसा नहीं है की जी टीम एशिया कप 2022 में चुनी गई है वो वर्ल्ड कप में भी जायेगी। मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा होंगे। वहीं आवेश खान उनके बैकअप के रूप में जायेगें।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here