ENGvsWI: रूट बने सर्वाधिक शतक लगाने वाले इंग्लिश कप्तान, इंग्लैंड वेस्टइंडीज का टेस्ट ड्रॉ, टूटे 2 रिकॉर्ड, इसे मिला मैन ऑफ द मैच

0
79
views
ENG vs WI: Root became English captain with most centuries, England West Indies Test draw, 2 records broken, got Man of the Match
PC: Twitter

इधर भारत और श्रीलंका का टेस्ट मैच खेला जा रहा है वहीं दूसरी ओर सात समंदर पार एंटीगुआ में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। जहां इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने 109 रनों की पारी खेलकर 2 रिकॉर्ड बना दिया है। जिसकी जानकारी आगे दी गई है। वहीं इससे पहले स्कोरकार्ड आदि की जानकारी आगे दी गई है।

जो रूट : सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले इंग्लैंड प्लेयर

जो रूट ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कुक के 12 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां अब रूट बतौर इंग्लैंड के कप्तान सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले प्लेयर बन चुके हैं।

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक शतक बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने जो रूट

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले प्लेयर की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने केविन पीटरसन के 23 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है ।जो रूट ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 24 शतक लगाए हैं वही रूट केवल कुक से पीछे हैं। कुक ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक शतक लगाया है।

मैन ऑफ़ द मैच

 

बोनर को मैन ऑफ द मैच में खिताब से नवाजा जाता है। जहां उन्होंने 123 रन और नाबाद 38 रन बनाए थे।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की पहली पारी

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ के मैदान पर खेला गया जहां पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा।

इंग्लैंड की पहली पारी

इंग्लैंड की पहली पारी की बात की जाए तो इंग्लैंड की ओर से वेयर स्टोर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और पहली पारी में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक स्कोर 40 रन का योगदान दिया वहीं फॉक्स ने 42 रन क्रिस वोक्स ने 28 लॉरेंस ने 20 तथा बेन स्टोक ने 36 रनों का योगदान दिया पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमटी।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी की बात की जाए तो जेडन सील्स ने 22 ओवर में 79 रन देकर 4 विकेट लिए। रोच, होल्डर, जोसेफ को दो दो सफलता हाथ लगी।

वेस्टइंडीज की पहली पारी

वेस्टइंडीज की पहली पारी की बात की जाए तो वेस्टइंडीज की ओर से बोनर ने सर्वाधिक 123 रन बनाए। जहां उन्होंने 355 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 123 रन बनाए ।वही ब्रेथवेट ने 55 जॉन कैंपबेल ने 35 होल्डर ने 45 रनों का योगदान दिया।

पहली पारी में वेस्टइंडीज ने बनाई 64 रनों की बढ़त

पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड का पर 64 रनों की बढ़त बनाई ।जहां इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 349 बनाकर पारी घोषित किया इंग्लैंड की दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे ।जैक क्रॉलेट ने 216 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 121 रन बनाए कप्तान जो रूट ने 109 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से जोसेफ ने दूसरी पारी में 23.2 में 78 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं होल्डर को एक सफलता हाथ लगी। वहीं रोच के झोली में 2 विकेट आई।

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी

वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए ओनर ने एक बार फिर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 38 रन जोड़े वही यह मैच ड्रॉ रहा।

इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात की जाए तो जैक लीच ने 30.1गेंद पर 57 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स ने एक विकेट हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here