भारत और श्रीलंका के बीच डे नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सीरीज का यह आखिरी टेस्ट मैच है। दूसरे दिन के खेल में श्रीलंका की टीम 109 रन बनाकर आल आउट हो गई है। इससे पहले भारत ने 252/10 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका की टीम 143 रन पीछे है। श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए हैं। श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले निरोशान डिकवेला हैं, जिन्होंने 21 रन बनाए हैं। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका।
भारत की गेंदबाजी
A five-wkt haul for @Jaspritbumrah93, two wickets apiece for Shami and Ashwin and 1 wicket for Axar as Sri Lanka are all out for 109 in the first innings.#TeamIndia second innings underway.
Scorecard – https://t.co/t74OLq7xoO #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/LJKVFJYP1E
— BCCI (@BCCI) March 13, 2022
भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। बुमराह ने अपना आठवां 5 हॉल विकेट विकेट पूरा किया। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं अक्षर पटेल को मात्र एक विकेट मिला।
जसप्रीत बुमराह बने पहले गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाए हैं। यह उनका आठवां पांच विकेट है। जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
5/24, जसप्रीत बुमराह, बेंगलुरु 2022
5/54, ईशांत शर्मा, कोलंबो SSC 2015
5/72, वी प्रसाद, कैंडी 2001
5/72, जहीर खान, मुम्बई BS 2009
श्रीलंका ने बनाया दूसरा शर्मनाक रिकॉर्ड
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ श्रीलंका का यह दूसरा सबसे कम स्कोर है। पहला सबसे कम स्कोर 82 रन है। जो भारत के खिलाफ 1990 में चंडीगढ़ में बनाया था।
82, चंडीगढ़ 1990
109, बेंगलुरु 2022
119, अहमदाबाद 1994
134, कोलंबो PSS 2015
श्रीलंका को ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर गई है। आप को बता दें कि जिस तरह से तेजी से विकेट गिर रहे हैं, उस हिसाब से यह मैच आज ही खत्म हो सकता है और भारतीय टीम इस मैच को बड़े ही आसानी से जीत सकती है।
दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की प्लेइंग 11
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमन्ने, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धननंजय डी सिल्वा, निरोशान डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, प्रवीन जयविक्रमा।







