हाल में भारत के 39 वर्षीय पूर्व गेंदबाज श्रीशांत ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट समेत सभी क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जहां अब उन्होंने बड़ा बयान साझा करते हुए केरला क्रिकेट एसोसिएशन के संदर्भ में यह कहा की उन्होंने सूचित किया था की गुजरात के खिलाफ वह अपना आखिरी मैच खेलना चाहेंगे वहीं उन्हें एसोसिएशन की तरफ से फेयरवेल मैच खेलने की अनुमति दी जाए लेकिन केरला क्रिकेट एसोसिएशन ने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया। 2 बार वर्ल्ड कप के जीत में अपना योगदान देने वाले श्रीसंत को फेयरवेल मैच भी नसीब नहीं हुआ। यह सच में हृदय विदारक बात रही।
श्रीसंत का आखिरी मुकाबला रणजी ट्रॉफी में श्रीसंत केरला की ओर से खेलते हुए मेघालय के विरुद्ध दो विकेट चटकाए थे । जो उस मैच में कर ले ने 166 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं उन्होंने आगे होने वाले गुजरात के साथ मैच को अपना आखिरी मैच बताया था लेकिन एसोसिएशन ने उनकी मांग को सिरे से खारिज किया एवं उन्हें प्लेइंग एकादश में जगह नहीं मिली ।उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एसोसिएशन को बताया था कि उन्हें एक फेयरवेल मैच किया जाए लेकिन एसोसिएशन ने उनकी बातों को दरकिनार कर दिया।
श्रीसंत ने कहा की वह फ्रेंचाइजी बेस लीग खेलेंगे
श्रीसंत ने कहा की वह फ्रेंचाइज बेस्ड लीग मैच खेलेंगे अगर उन्हें मौका मिला तो, उन्होंने यह भी कहा की उन्हें कोच की भूमिका के लिए कई ऑफर्स आ रहे हैं लेकिन वह अपने फिल्म प्रोजेक्ट पर व्यस्त हैं ।जहां उनकी फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली है। तमिल मूवी में श्रीसंत अब दिखाई देंगे
श्रीसंत के तीनों फॉर्मेट में आंकड़े
श्रीसंत की बात की जाए तो श्रीसंत ने कुल 53 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच तथा 27 टेस्ट मैच खेले हैं ।टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने खेले गए कुल 27 मैचों में 87 विकेट ।10 t20 मैचेज में सात विकेट तथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेले गए 53 मैचों में 75 विकेट हासिल किए हैं।
श्रीसंत सोशल मीडिया पर पर दिया सन्देश
For the next generation of cricketers..I have chosen to end my first class cricket career. This decision is mine alone, and although I know this will not bring me happiness, it is the right and honorable action to take at this time in my life. I ve cherished every moment .❤️🏏🇮🇳
— Sreesanth (@sreesanth36) March 9, 2022
श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर सन्देश लिखते हुए कहा की “मैं आने वाले क्रिकेट की पीढ़ी के लिए अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर को अलविदा कहता हूं” यह मेरा खुद का निर्णय है ,मुझे पता है कि इस निर्णय से मैं खुश नहीं रहूंगा, लेकिन यह सही समय है जब मैं यह निर्णय लूं ,मैंने खेले गए हर लमहे को आनंद से जिया है।
श्रीसंत का इंटरनेशनल करियर की शुरुआत
— Sreesanth (@sreesanth36) March 9, 2022
7 टेस्ट मैचों के बाद भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा सर्वाधिक विकेट:
35 – एस श्रीसंत
34 – जसप्रीत बुमराह
29 – मोहम्मद शमी
28 – अमर सिंह
श्रीसंत का पहला टेस्ट : इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में 2006 में खेला था ।वहीं उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के विरुद्ध ही अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला ।
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर: साल 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध श्रीसंत ने अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर का शुरुआत किया था । साल 2011 में श्रीलंका के विरुद्ध ही उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला।
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट : श्रीसंत अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला, वहीं उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।







