भारत और जिंबाब्वे के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की 3 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत लिया है ।जहां एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने लोकेश राहुल की कप्तानी में पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर लिया है। इस मैच में शुभ्मन गिल को स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला जहां शिखर तो नगर दौरान अधिक बना लेते तो यह अवार्ड उन्हें मिलता है आगे खबर विस्तार से।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे की टीम ने 189 बनाए। जहां जीत का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 30.5 ओवर में 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।
प्रसिद्द कृष्ण , दीपक चाहर और अक्षर का जलवा

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल और दीपक चहर ने 3/3 विकेट हासिल किया। जहां एक समय जिम्बाब्वे की टीम ने 31 रन पर 4 विकेट खो दिए थे वहीं 110 रन पर जिम्बाब्वे की टीम ने अपने 8 विकेट खो दिए थे । टॉप ऑर्डर के प्लेयर को दीपक चाहर ने पवेलियन भेजा।
जिंबाब्वे की बल्लेबाजी

जिंबाब्वे की ओर से चकांवा ने सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली । अंत में 9 वें विकेट के लिए इवांस और नगरावा ने 34 रन बनाए।
धवन और शुभमन का धमाल
भारतीय टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत गिल और शिखर धवन ने किया दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30.5 ओवर में 192 रन बनाए गिल ने 72 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 82 रनों की पारी खेली तो दूसरी और शिखर धवन ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 81 नाबाद रनों की पारी खेली।
शुभमन गिल को मिला स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड
शुभमन को स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया जहां उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी ,वहीं उन्होंने मैच में दो कैच किया था. हालांकि शिखर धवन ने भी 2 शानदार कैच पकड़े थे, वही शिखर धवन ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली थी वही देखना दिलचस्प होता अगर शिखर धवन 2 रन अधिक बना लेते तो यह अवार्ड उन्हें दी जाती । शुभमन गिल को इनाम के तौर पर 1000 डॉलर की धन राशि दी गई।







