मैक्ग्रा की नाबाद 90 रन की पारी पर फिर पानी, DC ने 43 रन से यूपी वॉरियर्ज को रौंदा, अंकतालिका में हुआ उलटफेर 

0
103
views
McGrath's unbeaten 90 went in vain as DC beat UP Warriors by 43 runs, see score table
PC: WPL

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz, 5th Match:  दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला में दिल्ली ने 43 रन से यूपी को रौंद दिया है । जहाँ इस जीत के बाद मुंबई के बाद लगातार दो जीत दर्ज करने वाली टीम बानी दिल्ली ।

इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 211 रन बनाये जिसके जवाब में यूपी वारियर्स की टीम 169/5 रन बना पाई । वहींए अंक तालिका में भी उलटफेर देखने मिला है ।

मेग लेनिंग ने ठोका दूसरा अर्धशतक

McGrath's unbeaten 90 went in vain as DC beat UP Warriors by 43 runs, see score table
PC: WPL

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने मजबूत शुरुआत दी । जहाँ दोनों ओपनर के बीच मजबूत और तेज 67 रन की साझेदारी हुई । शेफाली वर्मा ने 17 बनाये वहीँ कप्तान ने 70 रन ठोके । जेमिमा रोड्रिग्ज और जेस जोनासेन ने भी दिल्ली की पारी को गति प्रदान की । जहाँ दोनों ने मिलकर 34 गेंद पर 67 रन की साझेदारी निभाई । जेमिमा ने 34 रन और जोनासेन ने 42 रन का योगदान दिया ।

मैक्ग्रा के 90 रन की पारी पर फिर पानी

McGrath's unbeaten 90 went in vain as DC beat UP Warriors by 43 runs, see score table
PC: WPL



212 रन के विशाल लख्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्ज को एलिसा हीली ने तेज शुरुआत दिलाई।जहाँ उनके विकेट पतन के बाद अचानक से हड़बड़ी टीम में दिखाई देने शुरू हो गई एक समय 29 रन पर एक विकेट खोने वाली यूपी की टीम ने 31 पर 3 विकेट गंवा दिए। श्वेता सेहरावत 1 और किरण 2 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ति 12 रन बनाकर आउट हुईं। वहीँ देविका वैद्य  23 रन का योगदान दिया , जहाँ एक छोर पर विकेट गिर रहे थे और मैक्ग्रा एक छोर पर डटी हुई थी । इधर यूपी पर विकेट गिरने से दवाब के साथ रन रेट भी बढ़ रही थी लेकिन मैक्ग्रा एक छोर से शॉट्स खेल रहीं तह । वहीँ मैक्ग्रा आखिरी तक 90 रन की नाबाद पारी खेल मैदान पर बनी रही ।


अंकतालिका

मुंबई इंडियंस : 4 अंक,  नेट रन रेट  +5.185
दिल्ली :  4 अंक, नेट रन रेट  +2.550
यूपी वारियर्स : 2 अंक, रन रेट  -0.864
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :  0 नेट रन रेट  -3.176
गुजरात जायंट्स ,0 अंक,  नेट रन रेट  -3.765

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here