Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women, 6th Match: विमेंस प्रीमियर लीग का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है । जहाँ इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का चुनाव किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाये । जहाँ इस मैच में बैंगलोर को 202 रन की डरकर है । पहली पारी की बात की जाये तो गुजरात की सलामी बल्लेबाज़ सोफिया डंकली ने 65 और हरलीन देओल ने 67 रन की तूफानी पारी खेली और गुजरात को मजबूती दी । बेंगलुरु की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो श्रेयांका पाटिल और हीथर नाइट को 2-2 सफलता मिली ।
हरलीन ने 67 रन बनाए
हरलीन देओल ने गुजरात की ओर से दूसरा अर्धशतकीय पारी खेली । जहाँ उन्हें भाग्य का सहारा भी मिला । वहीँ हरलीन ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 45 बॉल में 67 रन बनाये । वहीँ 20 वे ओवर की चौथी गेंद पर श्रेयांका पाटिल ने हरलीन बोल्ड हुई ।
WPL की फास्टेस्ट फिफ्टी

मुंबई और गुजरात की भिड़ंत में हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली वहीँ आज छठे मैच में सोफिया ने 18 गेंद पर अर्धशतीकीय पारी खेल वीमेन प्रीमियर लीग की फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम किया । डंकली की तूफानी पारी की बदौलत गुजरात ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, पूनम खेमनार, रिचा घोष (विकेटकीपर), हीथर नाइट, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, मीगन शट, प्रीति बोस और रेणुका सिंह।
गुजरात जायंट्स: x
स्नेह राणा (कप्तान), हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सोफिया डंकली, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ।







