DC की 4 विकेट से धमाकेदार जीत, अक्षर-ललित की तूफानी पारी MI पर पड़ी भारी, टूटे 6 रिकार्ड, स्कोरकार्ड 

0
257
views
DC's stunning victory by 4 wickets, Akshar-Lalit's stormy innings fell on MI, 6 records broken, scorecard
PC: DC/Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के स्टेडियम में खेला गया जहां मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से रौंद दिया है। जहाँ पहले 10 ओवर में दिल्ली के 5 विकेट गिर गए थे वहीँ अक्षर और ललित ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हरा हुए मैच में दिल्ली की वापसी कर व दी । दिल्ली कैपिटल्स कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है ।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने जमकर गेंदबाजों को धोया ।केवल कुलदीप यादव ही ऐसे दिल्ली के गेंदबाज रहे जोकि मुंबई इंडियन पर हावी रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

वही बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 11 चौके और दो छक्के की मदद से महज 48 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की आतिशी पारी खेली ।तिलक वर्मा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया जहां उन्होंने अपनी छोटी सी 22 रनों की पारी में तीन चौके 15 गेंदों में जड़े । वेस्टइंडीज के नामी बल्लेबाज पोलार्ड 3 रनों पर आउट हुए ।वहीं टीम डेविड ने 8 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के सलामी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद एवं अक्षर पटेल की मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स  ने जमकर धुनाई की । जहां शार्दुल ठाकुर को 4 ओवर में 47 रन खर्चने पड़े। वह अक्षर पटेल को 4 ओवर में 40 रन देने पड़े। खलील अहमद ने 4 ओवर में 27 रन दिए ।नगरकोटी ने 2 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि कुलदीप यादव बेहद किफायती साबित हुए जहां उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिया, लंबे समय से अपने फॉर्म में वापसी करने के लिए उत्सुक कुलदीप यादव ने आई पी एल 2022 की शुरुआत शानदार ढंग से किया।

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी

 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पृथ्वी शॉ और टीम ने पारी की शुरुआत की ।जहां दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई ।पहला विकेट टीम  के रूप में गिरा जहां उन्होंने 14 गेंदों पर चार चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली ।वहीं पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए ।

मनदीप सिंह अपना खाता बिना खोले ही आउट हुए, वहीं कप्तान ऋषभ पंत 1 रन के स्कोर पर मिल्स के शिकार हुए। शार्दुल ठाकुर ने 22 रन बनाए। इसके बाद आये अक्षर और ललित ने अपना जलवा दिखया जहाँ अक्षर ने 17 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाये । ललित ने 38 गेंद पर नाबाद 48 रन की पारी खेली और दिल्ली को मैच में विजयी बनाया ।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस की ओर से  थंपी और मुर्गन अश्विन ने धारदार गेंदबाजी की । मुर्गन अश्विन ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किये । वहीं थंपी ने 3 विकेट चटकाए। मिल्स को एक सफलता हाथ लगी । हालाकिं सैम्स 4 ओवर में सबसे महंगे साबित हुए, जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 57 रन दिए ।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक स्कोर
86 – दिनेश कार्तिक 2013 में
86 – 2016 में कुणाल पांड्या
81* – ईशान किशन 
74* – रोहित शर्मा 2013 में
73 – 2013 में रोहित शर्मा

2.IPL के पहले ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लयेर

12 – वीरेंद्र सहवाग
12 – क्रिस गेल
10 – रोहित शर्मा*
10 – ब्रेंडन मैकुलम

3.सलामी बल्लेबाजों द्वारा उच्चतम आईपीएल औसत

63.60 – ईशान किशन*
51.78 – केएल राहुल
49.06 – रुतुराज गायकवाड़
48.00 – हाशिम अमला
42.97 – विराट कोहली

4.ईशान किशन की आईपीएल की आखिरी 3 पारियां में जड़ा लगातार अर्धशतक

50* (25)
84 (32)
81* (48)

5.आईपीएल में मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर के द्वारा सर्वोच्च स्कोर

86 – दिनेश कार्तिक बनाम डीडी
84 – ईशान किशन बनाम SRH
81* – ईशान किशन बनाम डीसी (आज)

6.ईशान किशन एकमात्र आईपीएल के ओपनर  प्लेयर जिनके नाम   500 रन+  के साथ  60 के औसत से बल्लेबाज़ी करने का रिकॉर्ड है ।

दिल्ली कैपिटल्स की  टीम

पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी

मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here