IND vs AUS CW Final: हरमनप्रीत की एक गलती ने छीना टीम इंडिया से गोल्ड, 34 रन के भीतर खोए 8 विकेट, 9 रन से हारी टीम इंडिया

0
128
views
IND vs AUS CW Final: A mistake by Harmanpreet snatched gold from Team India, 8 wickets lost within 34 runs, Team India lost by 9 runs

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए कॉमन वेल्थ के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जीता हुआ मैच गवा दिया। हालंकि इस मैच में भारतीय महिला प्लेयर्स ने जीत की जबरदस्त कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी के कुछ ओवरों में मैच पलट दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन 8 विकेट पर बनाए जहां लक्ष्य पीछा करने उतरी भारतीय टीम 152 रन पर सिमट गई। इस हार के बाद भारतीय टीम को सिल्वर के साथ संतोष करना पड़ा ।

34 रन के भीतर भारत ने खोए 8 विकेट

IND vs AUS CW Final: A mistake by Harmanpreet snatched gold from Team India, 8 wickets lost within 34 runs, Team India lost by 9 runs
PC: ICC

एक समय भारती टीम के 117 रन पर 2 विकेट थे जहां जेमिमा और हरमनप्रीत ने लगभग मैच को भारत के जीत की ओर मोड़ दिया था लेकिन इसके बाद जेमिमा के आउट होने के साथ ही भारती टीम पर दवाब शुरू हो गया। जहां 121 पर पूजा और फिर से 121 रन पर ही हरमनप्रीत का विकेट गिरा। 18 वें ओवर में स्नेह राणा और फिर 19 वें ओवर भारत के 2 विकेट राधा यादव और दीप्ति शर्मा के रूप में गिरा। 20 ओवर में 2 विकेट गिरे जहां मेघना सिंह और यस्तिका भाटिया का विकेट गिरा।

IND vs AUS CW Final: A mistake by Harmanpreet snatched gold from Team India, 8 wickets lost within 34 runs, Team India lost by 9 runs
Pc: ESPN

हरमनप्रीत गलत शॉट की वजह से हुई आउट

43 गेंद पर 65 रन बना चुकी हरमप्रीत स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुई । जिस शॉट की बिलकुल भी जरूरत नहीं थी। जहां16 वें ओवर की आखिर गेंद पर गार्डनर की गेंद पर उनका कैच हेली ने डाइव लगाकर लिया। जहां गेंद हेलमेट से लगकरहवा में गई आउट हरमनप्रीत आउट हुई। हरमन के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम जीत की पटरी से अचानक उतर गई और ऑस्ट्रेलिया ने दवाब बना दिया ।

दीप्ति शर्मा से थी टीम इंडिया की आखिरी आस

IND vs AUS CW Final: A mistake by Harmanpreet snatched gold from Team India, 8 wickets lost within 34 runs, Team India lost by 9 runs
PC: ICC

2 चौके की।मदद से दीप्ति शर्मा ने 13 रन बनाए। जिसके बाद स्कूट ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया और भारत की अंतिम आस का भी अंत हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 161 का स्कोर बनाया . जहाँ मूने ने 61 और लैनिंग ने 36 रन की पारी खेली । भारत की ओर से रेणुका और सिंह राणा ने 2-2 विकेट लिए, कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here