वीडियो: रहाणे बने सुपरमैन, हवा में बाज की तरह झपटा अद्भुत कैच, जडेजा देखकर हुए दंग, ब्लैकवुड के उड़े होश

0
342
views
Ajinkya Rahane
PC: TWITTER

भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रहाणे ने बल्ले से नहीं बल्कि अपने फील्डिंग से अपनी उपयोगिता साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां रहाणे (Ajinkya Rahane) ने  वेस्टइंडीज के ब्लैकवुड का हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा गया कैच सनसनी मचा रहा है। दूसरे टेस्ट में भारत के पहले पारी के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने अपने 5 विकेट 208 रनों पर खो दिए हैं। जहां अभी भी खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज की टीम 230 रन से भारत से पीछे है।

मैच का लेखा जोखा

भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए जहां रोहित शर्मा ने 80, जयसवाल ने 57, विराट कोहली ने 121 , जडेजा ने 61 और अश्विन ने 56 रन की पारी खेली वहीं ईशान किशन 25 और रहाणे के बल्ले से 8 रन निकले। 438 रनों के जवाब में पहली पारी में 208 रन 5 विकेट पर खबर लिखे जाने तक बना लिए हैं। जहां ब्रेथवेट 75 रन, चंद्रपाल 33 और मैकेंजी 32 बनाकर आउट हुए। हालाकि कप्तान ब्रेथवेट के विकेट के पतन होने के बाद गुच्छे में वेस्टइंडीज ने विकेट गवाए।

रहाणे का अदभुत कैच

Ajinkya Rahane
PC: TWITTER

87 वें ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने ब्लैकवुड को अपनी फिरकी में फसा लिया। जहां गेंद की लेंथ को भांपने में ब्लैकवुड गलती कर बैठे और गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई बड़ी तेज गति के साथ ईशान किशन के पास से जा ही रहीं थी की स्लिप में मुस्तैद खड़े रहाणे ने अपने बाएं ओर छलांग लगा दी और एक हाथ से कैच को पूरा कर सुर्खियां बटोर ली। जहां यह जबरदस्त कैच देखने के बाद पूरी भारतीय टीम में जश्न का माहौल छा गया। जहां एक समय के लिए ब्लैकवुड को भी यकीन नहीं हुआ की वे आउट हो गए हैं।

ब्लैकवुड ने 92 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके की मदद से 20 रन की पारी खेली।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here