India vs South Africa, 3rd ODI -भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है जिस मैच में भारतीय टीम के कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मौसम को देखते हुए भारतीय टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इस श्रृंखला में मोहम्मद सिराज ने शानदार एवं धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया वहीं आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भी पावर प्ले के अंदर सिराज ने दो विकेट चटकाए उन्होंने अपने बाउंसर से दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाजों को जबरदस्त परेशान किया और विस्तार से।
10 ओवर के अंदर गिरे दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका क्विंटन डिकॉक के रूप में लगा जहां उन्हें 6 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर ने आवेश खान के हाथों कैच आउट करवाया। दूसरा विकेट मलान के रूप में गिरा जहां मोहम्मद सिराज में 15 रन के स्कोर पर बलान को आवेश खान के हाथों कैच आउट करवाया वहीं तीसरा विकेट रीज़ा ही हेंड्रिक्स के रूप में गिरा जहां सिराज की गेंदपर सब्स्टिटूट फ़ील्डर रवि बिश्नोई के हाथों उनका कैच आउट करवाया।
सिराज ने दिखाया जलवा

142 की रफ्तार से मोहम्मद सिराज ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मलान को गेंद डाला और मलान पूल शॉट खेलने के लिए विवश हो गए और गेंद सीधी लेग साइड पर बाउंड्री पर चुस्त और मौस्तैद खड़े आवेश खान के हाथों में गई। जहां मलान को अपने बाउंसर के रफ्तार से चकमा देते हुए सिराज ने मलान का विकेट अपने नाम किया। वहीं मलान 27 गेंद में 3 चौके के साथ 15 रन पर आउट हुए।जहां इसके ठीक पहले आवेश के ओवर में डीआरएस लेकर मलान बचे थे।
सिराज ने बनाएं ये रिकॉर्ड
पावर प्ले में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले प्लेयर बने सीरज
पावरप्ले में इस साल सर्वाधिक 12 विकेट चटकाने वालप्लेयर बने सीरज। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट हैं जिन्होने 10 विकेट चटकाएं हैं। तीसरे स्थान पर हेनरी ने 9 विकेट पावर प्ले में वनडे में लिए।
मोहम्मद सिराज ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पावर प्ले में 4 ओवर में 13 रन दिए थे उन्होंने एक भी सफलता नहीं मिली थी। वही दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पावर प्ले में 3 ओवर के जहां उन्होंने 14 रन देकर एक सफलता अर्जित की थी। वहीं तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पावर प्ले में 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।
वीडियो
— Richard (@Richard10719932) October 11, 2022







