मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे या नहीं बॉलिंग कोच ने किया इशारा, बताई ये बात

0
624
views
Bowling coach hinted whether Mohammed Shami, Suryakumar will play against Bangladesh or not, told this

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को बड़ा मैच खेला जाना है जहां भारतीय टीम जीत के चौके लगाने के मंशा से मैदान पर उतरेगी ।वहीं पिछले दिन न्यूजीलैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 149 रन से हराकर अपने पहले चार मैच को जीतकर टॉप पर आ चुकी है। वहीं बांग्लादेश मुकाबले से ठीक पहले प्रेस कांफ्रेंस में शमी, अश्विन और सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी बात बोलते हुए यह बता दिया है की क्या वे बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आने वाले हैं या नहीं।

पारस महामब्रे ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा

भारतीय टीम जिस टीम और लय के साथ टीम इंडिया उसी लय और टीम के साथ जाना चाहेगी। यह मुश्किल है की आपके पास इतने बड़े मैच विनर्स हैं और वे बेंच पर है, लेकिन सवाल यह है की किसकी जगह टीम में उन्हें जगह दी जाए। हम पिच और सर्फेस के आधार पर अपनी टीम का चुनाव करेगें जहां भारतीय टीम को 9 अलग अलग वेन्यू पर खेलना है। जिसके रिकॉर्ड और स्टेट्स को देखते हुए मैनेजमेंट यह निर्णय लेगी। अगर मौका बनेगा तो शमी, अश्विन और सूर्यकुमार को मौका मिलेगा वहीं ये सब टीम प्लेयर हैं और इन सब बातों को गहराई इन्हें पता है।

किस टीम के लिए क्या बेस्ट इलेवन होंगे वो मैदान पर उतरेंगे। जहां बुमराह कुलदीप अलग लय से गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं सिराज का पावर प्ले में रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट है लिहाजा अपने सही मौके के लिए शमी, अश्विन और सूर्यकुमार को इंतजार करना होगा और मौके आयेंगे। सभी टीमें शानदार हैं और किसी को भी कम आंकने की गलती टीम इंडिया नहीं कर रही है जहां अपनी पूरी ताकत के साथ टीम उतरेगी, पुणे के मैदान पर बाउंड्री छोटी हैं जहां छक्के अधिक लगेंगे वहीं गैंदबाजो के लिए चुनौती होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here