India Women vs West Indies Women, 9th Match:भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के नौवें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 119 रनों की दरकार है। वही भारत की हरफनमौला गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर लिया । जहां वे भारतीय महिला टीम की ओर से t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे प्रथम 100 विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बन चुकी हैं और विस्तार से।
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ,जहां भारतीय गेंदबाजों ने रनों पर अंकुश बनाकर वेस्टइंडीज पर अतिरिक्त दबाव कायम किया। इसका परिणाम यह निकला कि वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में केवल 118 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की ओर से टेलर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली, वहीं टेलर ने 30 तथा नेशन ने 21 रन की नाबाद पारी खेली और टीम का स्कोर 118 रनों पर पहुंचाया।
दीप्ति शर्मा की धारदार गेंदबाजी
भारत के स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए वहीं पूजा वस्त्रकर ने 4 ओवर में 21 रन देकर एक सफलताएं था रेणुका सिंह ने 4 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
दीप्ति शर्मा ने तोड़ा पूनम यादव का रिकॉर्ड
दाएं हाथ के स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव के 98 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत की ओर से सर्वप्रथम 100 t20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने वाली पहली महिला प्लेयर बनी इसके साथ ही उन्होंने भारत की ओर से सर्वाधिक 20 विकेट लेने का भी गौरव हासिल कर लिया है।
भारत की ओर से सर्वाधिक 20 विकेट लेने वाले प्लेयर

दीप्ति शर्मा विकेट: 100 विकेट
पूनम यादव 98 विकेट
राधा यादव 67 विकेट
राजेश्वरी गायकवाद 58 विकेट
झूलन गोस्वामी 56 विकेट
दीप्ति शर्मा ने फ्लिचर को बोल्ड कर पूरा किया 100 विकेट
20 वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने फ्लेचर को 0 रन पर बोल्ड कर टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100 विकेट पूरा कर इतिहास रच दिया।
वीडियो
View this post on Instagram







