IND vs WI: Live मैच में टेलर हुई घायल, एंबुलेंस मैदान में घुसा, स्ट्रेचर पर लेकर किया गया मैदान से बाहर

0
49
views
IND vs WI: Taylor injured in live match, ambulance entered the ground, carried out on a stretcher

India Women vs West Indies Women, 9th मैच :भारतीय महिला टीम और  वेस्टइंडीज महिला  टीम के बीच केपटाउन के मैदान पर वर्ल्ड कप के ग्रुप बी का नवा मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 6 विकेट पर 118 रन बनाए ।जहां जीत के लिए भारतीय टीम को 119 रनों का लक्ष्य दिया गया है। मैदान पर  सनसनी फैली जब वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी टेलर(Stafanie Taylor)   चोटिल हुई और एंबुलेंस मैदान पर घुस गया । जहां उन्हें असहज  देखकर टीम के फिजियो और कुछ डॉक्टर्स भी मैदान पर आ गए इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से लेकर मैदान से बाहर ले जाया गया आगे खबर विस्तार से।

आठवें ओवर में घटी घटना

आठवें ओवर में घटना घटी जब वेस्टइंडीज की अनुभवी प्लेयर टेलर फील्डिंग करने के दौरान घायल हो गई। जहां वह गेंद को थ्रो करते समय उनके हाथ में की पसलियों में दर्द का अनुभव हुआ जहां मोच की संभावना व्यक्त की जा रही हैं। इसे देखत हुए मैदान पर फिजियो के साथ कुछ डॉक्टर भी मैदान पर आए। जहां प्रारंभिक जांच के बाद टेलर खुद को असहज महसूस करती हुई पाई जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर लेकर जाया गया जहां मैदान पर ही एंबुलेंस भी खड़ा पाया गया।

वेस्टइंडीज की पारी

वेस्टइंडीज की बेहद अनुभवी खिलाड़ी टेलर ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली ,.जहां उन्होंने 40 गेंदों पर छह चौके की मदद से 42 रन बनाए वहीं कैम्पबेल  ने 30 तथा नेशन ने 21 रन की पारी खेली।

IND vs WI: Taylor injured in live match, ambulance entered the ground, carried out on a stretcher
PC: BCCI

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज दीप्ति शर्मा रहे जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट ली उन्होंने t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100 वां विकेट लिया और भारत की तरफ से ऐसा करने वाली पहली प्लेयर भी बन गई हैं। रेणुका सिंह और पूजा को एक एक सफलता हाथ लगी।

भारत की जबरदस्त शुरुआत

भारत ने खबर लिखे जाने तक 11 ओवर में 76 रन 3 विकेट पर बना ली हैं। जहां शेफाली वर्मा ने 23 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।स्मृति मंधाना ने 7 गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रन बनाए ।पिछली मैच की हीरो रही जेमिमाह रोड्रिग्स ने 1 रन बनाकर आउट हुई।  खबर लिखे जाने तक हरमन और ऋचा मैदान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here