India Women vs West Indies Women, 9th Matchकेप टाउन के मैदान पर ग्रुप डी का मुकाबला भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच खेला गया ।जहां या वर्ल्ड कप का 9 वा मुकाबला था . जहाँ इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 18.1ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना कर मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया । यह भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है ।
दीप्ति शर्मा ने की धारदार गेंदबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने खूब छकाया । जहाँ दीप्ति शर्मा ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित कीं। इसके साथ ही वे भारतीय महिला टीम की सर्वप्रथम t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले प्लेयर बन चुकी हैं। इसके साथ ही पूजा वस्त्रकर और रेणुका सिंह ने भी एक-एक सफलता अर्जित की।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात की जाए तो वेस्टइंडीज की ओर से टेलर ने सर्वाधिक 40 गेंदों पर छह चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली। वहीं कैम्पबेल ने 36 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 30 रन बनाए। वहीं नेशन ने 18 गेंदों पर 21 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम का स्कोर 118 रनों तक पहुंचाया।
शेफाली वर्मा स्मृति मंधाना की ताबड़तोड़ शुरुआत
भारतीय टीम की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने की जहां दोनों ने मिलकर 2 ओवर में 28 रन जोड़ दिए। जहां पहले ओवर में शफली वर्मा ने 3 चौके जड़े तो वही दूसरे ओवर में भी तीन चौके लगाए गए। शेफाली वर्मा ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली तो दूसरी और स्मृति मंधाना ने 7 गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रन बनाए ।
फिर से चमकी रिचा घोष

पाकिस्तान में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाली रिचा घोष ने एक बार फिर से अपना जलवा वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया। जहां घोष ने अपने करियर बेस्ट पारी खेलते हुए 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली ,वहीं उनका बखूबी साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 33 रन की पारी खेली भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
प्लेयर ऑफ द मैच

दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की थी।







