India Women vs West Indies Women, 9th Match: रिचा घोष के नाबाद ताबड़तोड़ 32 गेंदों पर बनाए गए 44 रन और दीप्ति शर्मा के लिए गए तीन विकेटों के दम पर भारतीय टीम ने विश्व कप के नौवें मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 6 विकेट से रौंदकर विश्व कप में अपनी दूसरी लगातार जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 11 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।
रिचा घोष के बल्ले ने उगला आग

भारतीय विकेटकीपर रिचा घोष हर मैच के साथ मैच विनर की भूमिका निभाती नजर आ रही है। जहां पिछले मैच में उन्होंने 18 वे ओवर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन चौके लगाकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था तो दूसरी और आज वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना करियर बेस्ट प्रदर्शन देते हुए 32 गेंदों पर पांच चौके की मदद से आतिशी 44 रन की पारी खेलकर मैच को भारत के नाम किया ।
जहां उन्होंने विनिंग चौका लगाकर भारतीय टीम को विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज कराने में बड़ी अहम भूमिका निभाई । रिचा घोष ने 32 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 137 के स्ट्राइक रेट से 44 रन की पारी खेली।
वेस्टइंडीज की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कसना पहले वर्ष शुरू किया जा दीपी शर्मा ने तीन विकेट चटकाए तो रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर ने एक-एक विकेट हासिल किया वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर टेलर रहे जिन्होंने 40 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली वहीं टेंपल ने 30 रन तथा नेशन ने 21 रनों का योगदान दिया।
दीप्ति शर्मा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर तीन सफलता अर्जित की और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया जहां आदित्य शर्मा ने t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वप्रथम 100 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
पाकिस्तानी प्लेयर्स ने फिर देखा ऋचा घोष का जलवा

19 वे ओवर की पहली गेंद पर रिचा घोष ने कॉर्नेल की गेंद पर लेग साइड पर करारा प्रहार करते हुए चौक अर्जित किया और भारतीय टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। मजे की बात यह रही कि मैदान के बाहर से पाकिस्तान ने भी इस मुकाबले को देखा जो उन्हें एक्शन रिप्ले से कम नहीं लगा होगा, पहले ऋचा घोष ने पाकिस्तानी प्लेयर की जमकर कुटाई की थी। आज भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के बाद आयरलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला है जिसके लिए मैं मैदान पर पहले से ही मौजूद थे।
वीडियो
भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया !…#cricket #ipl #viratkohli #rohitsharma #msdhoni #india #t #icc #cricketlovers #cricketfans #love #cricketer #indiancricket #indiancricketteam #dhoni #worldcup #teamindia #rcb #csk #bcci #IndvsWI#womenT20 pic.twitter.com/ZUHwJKhNVn
— Vinod mandawat (@Vinodmeena2002) February 15, 2023







