मेजर क्रिकेट लीग 2023 ( Los Angeles Knight Riders vs MI New York, 6th Match) के छठे मुकाबले MI के फिनिशर टीम डेविड ने अपना जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रतिभा दिखाया। जहां टीम डेविड ( Tim david ) ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के की मदद से 48 रनों की नाबाद पारी खेली ,जहां 228 रनों के तूफानी स्ट्राइक रेट से टीम डेविड ने बल्लेबाजी करते हुए एम आई का स्कोर 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन पहुंचाया। जहां आखिरी ओवर में टिम डेविड ने रसेल के लगातार दो गेंद को छक्के के लिए रवाना किया। वहीं जीत के लिए 156 रनों का पीछा करने उतरी लॉस एंजेलिस की टीम 50 रनों पर सिमट गई।
मैच का लेखा जोखा
MI न्यूयॉर्क के कप्तान पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जहां टिम डेविड ने 48 और निकोलस पुरन के 38 रनों की पारी की बदौलत एमआई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए ।वही जीत के लिए 156 रनों का पीछा करने उतरी लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की टीम 50 रनों पर धराशाई हो गई ।जहां लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की टीम की ओर से उन्मुक्त चंद ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान सुनील नारायण और रसल 2 रन पर आउट हुए। MI की ओर से बोल्ट, राबड़ा, नोस्थिश, आदिल और पोलार्ड ने 2/2 विकेट हासिल किए।
टिम डेविड की तूफानी पारी

एम आई की ओर से फिनिशर की भूमिका अदा करने सातवें नंबर पर टीम डेविड होते हैं जहां टीम डेविड ने बिना समय गवाएं 21 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के की मदद से तूफानी 48 रनों की नाबाद पारी खेली जहां 20 ओवर की चौथी गेंद और 20 ओवर की पांचवीं गेंद पर टिम डेविड ने तूफानी छक्का लगाया। जहां पहले टिम डेविड ने लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का ठोका वहीं इसके ठीक बाद टिम डेविड ने पारी की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने गेंद को स्टेडियम से ही पार पहुंचा दिया।
वीडियो
Russell to Tim David 🔥pic.twitter.com/98OWmpMzO6
— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) July 17, 2023







