एक बार फिर ब्रावो ने सुपरकिंग्स की जर्सी पहनने के साथ ही अपना जलवा मेजर लीग क्रिकेट 2023 के पांचवे मुकाबले में दिखाया। जहां सुपरकिंग्स की ओर से खेलते हुए डल्लास के ग्रैंड प्रेयरी मैदान पर ब्रावो ने 194 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 39 गेंद 76 रन ठोक दिया जहां ब्रावो फिर से उसी अवतार में दिखाई दिए जैसा की वे चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में दिखाई देते थे। वहीं ब्रावो यहीं नहीं थमे उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट का सबसे लंबा 106 मीटर का छक्का भी ठोक दिया। आगे खबर विस्तार से।
मैच का लेखा जोखा
मेजर क्रिकेट 2023 का पांचवां मुकाबला टैक्सास सुपर किंग और वाशिंगटन फ्रीडम (Texas Super Kings vs Washington Freedom, 5th Match) के बीच खेला गया जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने 6 रनों से जीत दर्ज की हालांकि डीजे ब्रावो (Bravo)ने तूफानी पारी खेल कर टैक्सास सुपर किंग की ओर से जबरदस्त संघर्ष में ही पारी खेली लेकिन टीम को विजय कराने में असमर्थ रहे।
टॉस जीतकर वाशिंगटन फ्रीडम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 20 ओवर में वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से मैथ्यू शॉट ने 50 गेंदों पर 80 रन की तूफानी पारी खेल टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन पहुंचाया ।
जीत के लिए 164 रनों का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना पाए। लगी मजे की बात यह रही कि ब्रावो 39 गेंदों पर 5 चौके और छह तूफानी छक्कों की बदौलत 76 रनों की पारी खेल कर नाबाद रहे। महिपाल डुप्लेसिस ने 14 एवं डेविड मिलर ने 14 रनों का योगदान किया।
ब्रावो ने लगाया 106 मीटर का लंबा छक्का

पारी के 18 वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रावो ने नोर्टजी के रफ्तार से भरी गेंद पर करारा शॉट कॉ कॉर्नर पर जड़ा। जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ ही 106 मीटर दूर स्टेडियम से बाहर निकल गई जिसे देखर सुपरकिंग्स के प्लेयर्स मिलर तालियां बजाते नजर आएं। जहां ब्रावो ने अकेले दम पर संघर्ष दिखाया। वहीं अभी भी उनमें काफी क्रिकेट शेष है यह भी चयनकर्ताओं को बता दिया।
वीडियो
Longest six of #MLC23 #MajorLeagueCricket #TSKvsWSH 💛pic.twitter.com/HVrmnEqKOG
— ISHU FOOTCRIC 💙🕉️🇮🇳🕉️ (@FOOTCRIC456485) July 17, 2023







