ICC Test RANKING: इंग्लैंड की जीत से हिला पॉइंट्स टेबल,  टीम इंडिया को फिर से बनी नंबर 1, AUS लुढ़की, पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर

0
710
views
ICC Test RANKING: Points table shaken by England's victory, Team India again number 1

ICC Test RANKING: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीड्स में खेले गए एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने जबरदस्त पलटवार करते हुए 3 विकेट से ऑस्ट्रेलिया की रौंदकर सीरीज को जीवित बनाए रखा हैं। वहीं तीसरे मुकाबले के परिणाम के बाद आईसीसी के नए टेस्ट रैंकिंग का ऐलान कर दिया है जहां इंग्लैंड की जीत से भारत को एक बार फिर से नंबर 1 का पायदान मिल गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया फिर से फिसल गई है। जहां प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर देखने मिल रहा है। जहां इंग्लैंड की जीत ने पूरे समीकरण बदल दिया हैं।

इंग्लैंड से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया लुढ़का

एशेज टेस्ट में पहले दो मैच को जीतकर आस्ट्रेलिया की टीम ड्राइविंग सीट पर थी। वहीं इंग्लैंड की टीम ने तीसरे मैच में बड़ा उलटफेर किया। जहां जीत के लिए 251 रन का पीछा करते हुए ब्रुक्स के 75 और मार्क वुड के अंत में बनाए गए 8 गेंद पर 16 रन ने मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया और इंग्लैंड की टीम 3 विकेट से इस टेस्ट को जीतने में कामयाब रही।

ICC Test RANKING: Points table shaken by England's victory, Team India again number 1
PC: ECB

मैच की बात की जाए तो नियर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 237 रन का स्कोर खड़ा किया ।दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 224 रनों पर सिमट गई इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य को 7 विकेट पर पूरा किया। जहां क्रिस वोक्स के नाबाद 32, मार्क वुड के नाबाद 16 और ब्रुक्स के साहसिक 75 रन की पारी ने इंग्लैंड की जीत का स्वाद चखाया।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हुआ उलटफेर

ICC Test RANKING: Points table shaken by England's victory, Team India again number 1
PC: ICC



ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकने के बाद आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम को बड़ा फायदा पहुंचा हैं जहां भारतीय टीम 121 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर जा चुकी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान से फिसलकर दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं इंग्लैंड की टीम 114 रेटिंग अंक के साथ मजबूती से तीसरे पायदान पर खड़े हैं। वहीं हार के बाद  ICC Test Ranking में भारतीय टीम नंबर 1 टीम बन गई हैं। वहीं चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 104 रेटिंग अंक और पांचवे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 100 रेटिंग अंक के साथ है। पाकिस्तान छठे स्थान पर 86 रेटिंग अंक के साथ हैं।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here