वीडियो: विराट कोहली के वेस्टइंडीज के युवा हुए दीवानें, ऑटोग्राफ के लिए लगी लाइन, विराट का क्रेज जो कर दें क्रेजी

0
344
views
West Indies youth crazy about Virat Kohli, line up for autograph
PC: BCCI

भारत और वेस्टइंडीज  (West Indies vs India, 1st Test )के बीच दो मैचों की सीरीज का आयोजन 12 जुलाई से शुरू होने वाला है। जहां  बुधवार से वेस्ट इंडीज और भारतीय टीम के बीच पहला  मुकाबला खेला जाएगा जिसके लिए टीम इंडिया डोमनिका पहुंच चुकी है वही फैंस बेसब्री के साथ इस सीरीज का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ डोमनिका के सरजमीं पर विराट कोहली का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा। जहां युवा विराट कोहली के साथ फोटो और ऑटोग्राफ लेने के लिए बेहद उत्सुक नजर आए। जहां फैंस का दिल विराट कोहली ने नही तोड़ा और सभी युवाओं के साथ ना केवल फोटो ली उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया। जहां वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

12 जुलाई से होगा महामुकाबला

डोमनिका के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के भिड़ंत 12 जुलाई से होने जा रही है। जहां वेस्टइंडीज ने पहले ही पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं भारतीय एकादश का चयन अभी बाकी है। वहीं बारबाडोस में भारत ने दो दिन का अभ्यास मैच खेला जहां विराट को छोड़ सभी प्लेयर ने अच्छा स्कोर किया।  हालाकि बड़ा प्लेयर बड़े मैचों के लिए बड़े रन बचाकर रखता है ऐसा क्रिकेट पंडितों का मानना है। वहीं टीम इंडिया बारबाडोस से अब डोमनिका आ गई है।

विराट कोहली का क्रेजी क्रेज बरकरार

West Indies youth crazy about Virat Kohli, line up for autograph
PC: BCCI

विराट कोहली क्रिकेट का ऐसा नाम हैं जो सात समंदर पार भी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जहां डोमिनिका आने के साथ ही वहां के युवा प्लेयर्स ने अपने रोल मॉडल के साथ फोटो ली और ऑटोग्राफ लिया। जहां विराट कोहली ने भी बुला कर अपने पास सभी के साथ फोटो ली और कैप्स पर ऑटोग्राफ भी दिए। जहां यह बड़े प्लेयर की महानता ही है जो युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पहले टेस्ट मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम-



क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टेगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन

वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत की टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल,



वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here