वीडियो: स्मृति मांधना-हरमनप्रीत ने मचाई तबाही, 154 की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी, 7 विकेट से बांग्लादेश को रौंदा

0
505
views
Smriti Mandhana-Harmanpreet wreaked havoc, batting at a strike rate of 154, trounced Bangladesh by 7 wickets
PC: TWITTER

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश की महिला टीम (Bangladesh Women vs India Women, 1st T20I) के बीच पहला t20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला ढाका में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 7 विकटों से एकतरफा जीत हासिल कर तीन मैचों की द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।वहीं बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 16.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच को अपने नाम 7 विकेट  से कर लिया है।

बंगलादेश की पारी

बांग्लादेश की पारी की बात की जाए तो शोरना ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, सलामी बल्लेबाज रानी ने 4 चौके की मदद से 22 रन की पारी खेली। भारत की ओर से पूजा , अमंजोत और शेफाली वर्मा को एक एक सफलता हाथ लगी।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की तूफानी पारी

Smriti Mandhana-Harmanpreet wreaked havoc, batting at a strike rate of 154, trounced Bangladesh by 7 wickets
PC: BCCI

जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही ,जहां पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा एलबीडब्ल्यू आउट हुए जिसके बाद भारतीय टीम पर दबाव बना लेकिन स्मृति मंधाना अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए उन्होंने 34 गेंदों पर 5 ताबड़तोड़ चौके की मदद से 38 रन बनाए उनका स्ट्राइक रेट 111 का रहा।

वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 154 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जहां हरमनप्रीत ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हरमनप्रीत कौर ने महेश 35 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित किया।

बांग्लादेश की ओर से सुलताना खातून ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए वहीं मारूफ को एक सफलता मिली। इस जीत के साथ भारतीय टीम 1/0 की बढ़त बना लिया है। जहां  भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा द्विपक्षीय t20 मुकाबला 11 जून को ढाका के शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।



 

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here