वीडियो: दीप्ति शर्मा के जबरदस्त कैच को अंपायर ने दिया NOT OUT करार, Live मैच में हुआ ड्रामा, फिर हुआ विवाद !

0
306
views
Umpire gave NOT OUT  to Deepti Sharma's tremendous catch, India Women won by 7 wkts
PC: TWITTER

Bangladesh Women vs India Women, 1st T20I: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी 20 मैच का शुभारंभ ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम से हुआ ।जहां भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से पहला टी 20 मैच जीतकर सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली हैं।

टॉस जीतकर भारत में बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत की टीम ने 16.2 ओवर में महज 3 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया है। वहीं मैच में रोमांचक मोड़ तब आया जब दीप्ति शर्मा के स्लिप में लिए गए जबरदस्त कैच को अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। जिसके बाद मामला गर्म होता नजर आया ।

मैच का लेखा जोखा

भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए बांग्लादेश की ओर से शोर ना अख्तर ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 28 रन की पारी खेली वहीं शोभना ने 23 रन और रानी ने 22 रनों का योगदान दिया।

भारत की गेंदबाज़ी  की बात की जाए तो पूजा वस्त्रकर ,मीनू मानी तथा शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता हाथ लगी। जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जहां पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा 0 रन पर आउट हुई। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 38 रनों की पारी खेली उन्होंने 5 चौके ठोके वहीं दूसरी ओर हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली। यस्तिका भाटिया ने 12 गेंद में 9 रन बनाए  और भारत ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की।

दीप्ति शर्मा के कैच पर हुआ विवाद

Umpire gave NOT OUT  to Deepti Sharma's tremendous catch, India Women won by 7 wkts
PC: TWITTER

भारत के लिए दूसरा ओवर करने अमनजोत आई। जहां दूसरी ओवर की पहली ही गेंद स्लिप की दिशा में गई और दीप्ति शर्मा ने हवा में छलांग लेकर कैच को पूरा किया और पूरी टीम इंडिया में खुशी को लहर दौड़ पड़ी। हालाकि अंपायर ने कैच को खारिज कर दिया और यहां से ड्रामा की शुरुआत हुई। दरअसल गेंद काफी स्विंग हुई और विकेटकीपर यास्तिक भाटिया के दस्ताने से लगाकर गेंद स्लिप में लपकी गई। हालांकि देखने में यह लगा की गेंद ने बल्ले का किनारा लिया हो। लेकिन शमीमा को जीवनदान मिला और अंपायर ने दीप्ति शर्मा के लिए गए कैच को खारिज कर नॉट आउट दिया।


वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here