ICC Test Ranking: पुजारा ने कटाई नाक तो जडेजा-अश्विन बने नंबर-1, स्मिथ ने लगाई छलांग, देखें टॉप 10 टेस्ट प्लेयर रैंकिंग

0
272
views
ICC Test Ranking: Pujara goes  down , Jadeja-Ashwin became number-1, Smith jumped, see top 10 Test player ranking

आईसीसी के ताजा टेस्ट रैंकिंग का ऐलान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट मुकाबला के बाद किया गया है। जहां एक ओर हार के बाबजूद आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने चार पायदान की लंबी छलांग लगा ली है तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं रहे पुजारा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरे तरफ आश्विन और जडेजा ने अपना जलवा गेंदबाज़ी और आल राउंडर की श्रेणी में दिखा दिया है ।वहीं राहत की बात यह है की टॉप 10 में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अभी भी शामिल हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन टॉप पर

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग (Men’s Test Player Rankings) में न्यूजीलैंड के लीगल बल्लेबाज केन विलियमसन टॉप पर पहुंच गए हैं जहां 83 रेटिंग अंक के साथ केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया के चार पैर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग मैं अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं। वहीं जो रूट को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। वहीं एशेज टेस्ट में अभी तक रूट का बल्ला खामोश रहा है। आपको बता दें की रूट दूसरे स्थान से फिसलकर अब पांचवे स्थान पर 866 रेटिंग अंक के साथ आ गए हैं।

आईसीसी टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में आश्विन का जलवा

ICC Test Ranking: Pujara goes  down , Jadeja-Ashwin became number-1, Smith jumped, see top 10 Test player ranking
PC: BCCI



आईसीसी टेस्ट गेंदबाज़ी रैंकिंग में आश्विन 860 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर काजिब हैं। वही कमिंग 826 रेटिंग  के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जहाँ आश्विन का दबदबा इस श्रेणी में कायम है ।

जडेजा आईसीसी टेस्ट ऑल राउंडर में टॉप पर

जडेजा आईसीसी टेस्ट ऑल राउंडर की श्रेणी में 434 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर हैं वहीं आश्विन दुसरे स्थान पर 352 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं। जहां भारत का दबदबा इस श्रेणी में कायम है।

आईसीसी टेस्ट मेंस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में कुल चार प्लेयर ऑस्ट्रेलिया के हैं। जहां स्टीव स्मिथ को सबसे बड़ा फायदा हुआ है। जहां स्मिथ 882 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं वहीं केन विलियमसन से वे केवल 1 रेटिंग अंक दूर हैं। लाबूशेन 873 रेटिंग अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं सातवे स्थान पर उस्मान ख्वाजा 847 रेटिंग अंक के साथ हैं। ट्रेविस हेड चौथे स्थान पर 872 रेटिंग अंक के साथ हैं।

रोहित शर्मा और विराट टॉप 15 में शामिल

ICC Test Ranking: Pujara goes  down , Jadeja-Ashwin became number-1, Smith jumped, see top 10 Test player ranking
pc: bcci



भारत के कप्तान रोहित शर्मा 729 रेटिंग अंक के साथ 12 वें स्थान पर हैं वहीं 14 वें स्थान पर विराट कोहली 700 रेटिंग अंक के साथ हैं। बाबर आजम चढ़े स्थान पर 862 रेटिंग अंक के साथ हैं जहां एक पायदान से वे भी फिसलते नजर आ रहे हैं।

पुजारा को 2 स्थान का नुकसान

ICC Test Ranking: Pujara goes  down , Jadeja-Ashwin became number-1, Smith jumped, see top 10 Test player ranking
pc: bcci

भारत की ढाल कहे जाने वाले पुजारा दो स्थान से फिसले हैं। जहां पुजारा अब 618 रेटिंग अंक के साथ 27 वें स्थान पर हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here