India Women vs West Indies Women, 9th Match: भारतीय महिला टीम वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 9 वां मैच केप टाउन में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में स्मृति मांधना की वापसी टीम में हुई है। जहां इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फौसल किया और निर्धारित 20 ओवर में 118 रन 6 विकेट पर बनाए। जीत के लिए भारत को 119 रनों की दरकार है। जहां भारतीय गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की और रनों पर अंकुश बनाए रखा।
दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक वहीं वूमेन प्रीमियर लीग में हाल में ही 3.40 करोड़ में आरसीबी द्वारा खरीदी गई स्मृति मांधना ने अपनी कैच और फीडिंग से दिल जीत लिया। जहां हाथ में चोट लगने के बाद वापसी कर रहीं स्मृति ने डाइव लगाकर जबरदस्त कैच पूरा कर शिमेन कैंपबेल को 30 रनों पर आउट कर सुर्खियां बटोरी ।

वेस्टइंडीज की पारी
वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही। जहां मैथ्यूज का विकेट पूजा ने 2 रन पर लिया और 4 रनों पर वेस्टिडनीज को पहला बड़ा झटका लगा। टेलर ने 40 गेंद में 42 रन और कैंपबेल ने 30 रन की पारी खेली। हालाकि भारतीय टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गिराए । जहाँ दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल कर भारत की तरफ से टी 20 में 100 विकेट लेने वाली पहली महिला प्लेयर बनी।
तीन रन पर गिरे 3 विकेट
वेस्टइंडीज ने अपने 3 विकेट महज 3 रन पर गवाए। जहां 77 रन पर वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा विकेट कैंपबेल को खोया वहीं 78 रन पर टेलर और 79 रन पर हेनरी आउट हुई और 11 गेंद के अंदर वेस्टइंडीज ने अपने तीन विकेट गवाए।
स्मृति मांधना(Smriti Mandhana) का जबरदस्त कैच
14 वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मृति मांधना ने डाइव लगाकर जबरदस्त कैच पकड़ा। जहां दीप्ति शर्मा की गेंद पर कैंपबेल ने रिवर्स स्वीप खेला जहां थर्ड मैन की दिशा में 30 गज के दायरे के अंदर खड़ी स्मृति आगे की तरफ डाइव लगाकर एक हाथ से कैच को पूरा करते हुए कैंपबेल को 30 रन पर चलता किया। जहां इस जबरदस्त कैच के बाद पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
वीडियो
View this post on Instagram







